एक्सप्लोरर

ICSE ISC Result 2021: आज 3 बजे जारी किए जाएंगे CISCE 10वीं-12वीं के परिणाम, यहां जानें डिटेल्स

ICSE ISC Result 2021: CISCE 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित कर देगी. छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर देख सकेंगे.

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)  ICSE या कक्षा 10 और ISC या कक्षा 12 के परिणाम आज जारी करेगा. परिणाम दोपहर तीन 3 बजे घोषित किए जाएंगे. बोर्ड ने कोविड-19 की खतरनाक दूसरी लहर के मद्देनजर दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा रद्द कर दी थी. परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए जाएंगे. वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा भी जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है.

काउंसिल के करियर पोर्टल पर भी छात्रों का परिणाम देखा जा सकेगा. इसके लिए स्कूलों को प्रिंसिपल की आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा. वहीं स्टूडेंट्स अपने इंडीविजुअल रिजल्ट cisce.org या results.cisce.org पर देख सकते हैं.

ICSE, ISC 2021 परिणाम कैसे करें चेक

सबसे पहले cisce.org या results.cisce.org पर जाएं.

होमपेज पर 'परिणाम 2021' लिंक पर क्लिक करें और अपनी क्लास सेलेक्ट करें.

इसके बाद यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और ऑटो जेनरेटेड कोड एंटर करें.

रिजल्ट व्यू करने के लिए सबमिट पर क्लिक कर दें.

ICSE या ISC 2021रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

परिणाम चेक करें और डाउनलोड कर लें.

SMS के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

SMS के जरिए भी परिणाम देखा जा सकता है. SMS पर ICSE परिणाम 2021 प्राप्त करने के लिए, ICSE <Space> सात अंकों की यूनिक आईडी टाइप करें 09248082883 पर मैसेज भेज दें. वहीं ISC परिणाम 2021 SMS  के जरिए हासिल करने के लिए भी ISC <Space> सात अंकों की यूनिक आईडी टाइप करें और 09248082883 पर मैसेज भेज दें.

आंसर स्क्रिप्ट्स की नहीं होगी री-चेकिंग

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण बोर्ड ने इस साल कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए फाइनल परीक्षा आयोजित नहीं की थी. इसीलिए परिषद ने कहा है कि क्योंकि इस साल 10वीं-12वीं के एग्जाम नहीं हुए इसलिए आंसर स्क्रिप्ट्स की भी री-चेकिंग नहीं की जाएगी. CISCE ने एक बयान में कहा अगर मार्क्स की कैलकुलेशन में कोई गड़बड़ पाई जाती है तो छात्रों को डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन मैकेनिज्म के माध्यम से ऑब्जेक्शन उठाने की अनुमति दी जाएगी.

बता दें कि इस साल 3 लाख छात्रों ने ICSE  की बोर्ड परीक्षाओँ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. अगले एकेडमिक ईयर की तैयारी के लिए आईसीएसई ने 2022 बोर्ड से पहले 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के सिलेबस को कम कर दिया है.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: आनंद शर्मा यूपीएससी की परीक्षा में तीन बार हुए फेल, चौथे प्रयास में बदली रणनीति और मिल गई कामयाबी

IAS Success Story: दो प्रयासों की नाकामी से चाहत नहीं हुईं निराश, मेहनत और लगन से तीसरी कोशिश में हासिल की कामयाबी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget