एक्सप्लोरर

ICMAI ने CMA जून परीक्षा 2020 की स्थागित, जानें क्या है नई तारीखें

The Institute Of Cost Accountants Of India ने जून में आयोजित होने वाली Certified Management Accounting परीक्षा को फिलहाल के लिए टाल दिया है. साथ ही केवल जून महीने के लिये ट्रेनिंग की अनिवार्यता भी खत्म कर दी है.

ICMAI CMA June 2020 Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाने वाली सर्टिफाइड मैनेजमेंट एकाउंटिंग जून 2020 परीक्षा को कोविड – 19 के कारण फिलहाल टाल दिया गया है. पुराने शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 11 से 18 जून 2020 के मध्य आयोजित होनी थी, जो अब नहीं होगी. अब आईसीएमएआई सीएमए जून माह की परीक्षा 20 जुलाई से शुरू होगी.

बदला हुआ शेड्यूल विस्तृत रूप में जल्द ही प्रकाशित किया जायेगा. आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर यह नोटिस दिया हुआ है. अगर नोटिस में लिखी सूचना को शब्दशः बताया जाये तो वह कुछ इस प्रकार है - "इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने नोवेल कोरोनावायरस (COVID-19) और उसके बाद देश में लॉकडाउन की स्थिति के कारण जून, 2020 के लिए परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है,  फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षाएं जो 11 से - 18 जून, 2020 के मध्य आयोजित होनी थीं, अब 20 जुलाई, 2020 से शुरू होंगी”.

आवेदन तिथि भी हो चुकी है एक्सटेंड –

यहां यह बताना भी आवश्यक है कि आईसीएमएआई पहले सीएमए परीक्षा के लिये आवेदन करने की तिथि भी आगे बढ़ा चुका है. उस समय परीक्षा तिथियां नहीं बदली गयी थी लेकिन हालात न सुधरने से ऐसा करना पड़ा. इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, जिसे इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंट प्रोफेशनल्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के रूप में भी जाना जाता है, देश में कॉस्ट एकाउंटेंट और चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप में कार्य करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिये हर साल परीक्षा आयोजित करता है.

जून परीक्षा के लिये ट्रेनिंग प्रोग्राम भी नहीं जरूरी –

आईसीएमएआई ने वर्तमान माहौल को देखते हुये यह छूट भी दी है कि जून 2020 परीक्षा के लिये आवेदन करने के पहले बहुत सी ट्रेनिंग्स जैसे कंप्यूटर ट्रेनिंग, सीएसएस, आईओटीपी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग आदि भी खत्म करना अनिवार्य नहीं होगा. बिना इनके पूरा हुये भी कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं पर याद रहे कि यह छूट केवल जून 2020 महीने के लिये है. बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी के लिये आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं जिसका पता है www.icmai.in.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
इसरो में दसवीं पास के लिए नौकरी का मौका, 22 पदों पर होगी भर्ती
इसरो में दसवीं पास के लिए नौकरी का मौका, 22 पदों पर होगी भर्ती
कैसे चुना जाता है ACC का अध्यक्ष, कितनी मिलती है सैलरी?
कैसे चुना जाता है ACC का अध्यक्ष, कितनी मिलती है सैलरी?
क्या आम स्टूडेंट्स भी लड़ सकते हैं DUSU चुनाव, क्या है नियम?
क्या आम स्टूडेंट्स भी लड़ सकते हैं DUSU चुनाव, क्या है नियम?

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget