एक्सप्लोरर

ICAI ने पंजाब और जम्मू में भारी बारिश-बाढ़ के चलते स्थगित की CA परीक्षा

ICAI ने पंजाब और जम्मू में भारी बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए 3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली CA इंटर और फाइनल परीक्षा स्थगित कर दी है.

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक बड़ा फैसला लिया है. पंजाब और जम्मू के कई शहरों में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. इस फैसले से उन हजारों छात्रों को राहत मिली है जो इन क्षेत्रों में परीक्षा देने वाले थे और जिनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही थी.

आईसीएआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा उचित समय पर कर दी जाएगी. यानी छात्रों को नई डेट्स के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

किन शहरों में स्थगित हुई परीक्षा?

यह निर्णय पंजाब के आठ प्रमुख शहरों और जम्मू के लिए लिया गया है. पंजाब के जिन शहरों में परीक्षा स्थगित की गई है उनमें अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, पठानकोट, पटियाला और संगरूर शामिल हैं. वहीं जम्मू क्षेत्र में सिर्फ जम्मू शहर को इस दायरे में रखा गया है.

यह भी पढ़ें- एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैग्सेसे​, ​​जानें कौन हैं गांव की बेटियों को शिक्षा का उजाला देने ​वालीं स​फीना हुसैन​

किन तारीखों पर होनी थी परीक्षा?

  • सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का शेड्यूल पहले से ही घोषित किया गया था. इंटरमीडिएट परीक्षा 4 से 15 सितंबर तक आयोजित होनी थी.
  • ग्रुप 1 के पेपर 4, 7 और 9 सितंबर को होने थे.
  • ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर को निर्धारित थे.
  • वहीं सीए फाइनल परीक्षा 2025 भी इसी महीने तय थी.
  • ग्रुप 1 के लिए पेपर 3, 6 और 8 सितंबर को होने थे.
  • ग्रुप 2 के लिए पेपर 10, 12 और 14 सितंबर को होने वाले थे.
  • लेकिन अब 3 और 4 सितंबर की परीक्षाएं प्रभावित होंगी और नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी.

क्यों लिया गया यह फैसला?

पंजाब और जम्मू के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस कारण जगह-जगह पानी भर गया है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में सड़कों का संपर्क टूट गया है. ऐसे में छात्रों का परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. आईसीएआई ने छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया. संस्था ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा सिर्फ उन्हीं शहरों में टली है जहां हालात सामान्य नहीं हैं. देश के बाकी हिस्सों में परीक्षा तय समय पर ही होगी.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के साथ जाने वाले इंटरप्रेटर को कितनी मिलती है सैलरी, जानें आप कैसे कर सकते हैं यह काम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana UPSC Free Coaching: तेलंगाना में फ्री UPSC कोचिंग, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये स्टाइपेंड; जानें कैसे करें अप्लाई?
तेलंगाना में फ्री UPSC कोचिंग, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये स्टाइपेंड; जानें कैसे करें अप्लाई?
DU SOL Admission 2026: DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
Cheap Engineering Colleges in USA: USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज
USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget