एक्सप्लोरर

IAS Success Story: सेल्फ स्टडी की बदौलत सौम्या पहले ही प्रयास में बनीं यूपीएससी टॉपर, जानिए क्या रही उनकी स्ट्रेटजी

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सेल्फ स्टडी काफी जरूरी होती है. अगर आप बेहतर रणनीति के साथ बिना कोचिंग के भी यूपीएससी की तैयारी करेंगे, तो आप सफल हो सकते हैं.

Success Story Of IAS Topper Saumya Sharma: यूपीएससी की परीक्षा में कई लोगों की रणनीति इतनी कारगर रहती है कि वह पहले ही प्रयास में बहुत अच्छी रैंक प्राप्त कर लेते हैं. ऐसी ही कहानी यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त करने वाली सौम्या शर्मा की है. उन्होंने पहले ही प्रयास में आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया. खास बात यह रही कि उन्होंने सेल्फ स्टडी की दम पर यह सफलता हासिल की. उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपना लक्ष्य महज कुछ महीने की तैयारी कर हासिल कर लिया. 

ग्रेजुएशन के दौरान आया यूपीएससी का खयाल 
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली सौम्या ने इंटरमीडिएट के बाद लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी में जाने का फैसला किया. महज कुछ महीनों की तैयारी के साथ उन्होंने यूपीएससी में पहला प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता मिल गई. उनकी रणनीति इतनी कारगर रही कि वे टॉपर्स की सूची में शुमार हो गईं. 

कोचिंग को लेकर सौम्या का नजरिया
सौम्या का मानना है कि अगर आप यूपीएससी में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो सही गाइडेंस लेना काफी जरूरी है. अगर आपको लगता है कि आपके पास यूपीएससी की तैयारी से संबंधित बेहतर जानकारी और गाइडेंस नहीं है, तो कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं. अगर आपके पास सही नॉलेज है, तो कोचिंग के बिना भी तैयारी कर सकते हैं. उनका कहना है कि चाहें आप कोचिंग ज्वाइन करें या नहीं, लेकिन सेल्फ-स्टडी सबसे जरूरी होती है. 

यहां देखें सौम्या शर्मा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को सौम्या की सलाह 
सौम्या का मानना है कि सबसे पहले आप यूपीएससी सिविल सर्विस का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसे देखें. यहां आपको परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा सिलेबस को देखने के बाद चुनिंदा किताबों के साथ तैयारी शुरू करें. ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करें और नोट्स बनाते चलें. सिलेबस कंप्लीट होने के बाद खूब रिवीजन करें और आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें. अगर आप सही दिशा में तैयारी करेंगे तो आपको जल्दी सफलता मिलेगी. 

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: बेहद परेशानियों में गुजरा बचपन, आर्थिक तंगी भी झेली, आखिरकार अंकुश ने ऐसे पास की यूपीएससी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget