एक्सप्लोरर

IAS Success Story: बेहद परेशानियों में गुजरा बचपन, आर्थिक तंगी भी झेली, आखिरकार अंकुश ने ऐसे पास की यूपीएससी परीक्षा

यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले तमाम कैंडिडेट्स की कहानी काफी प्रेरणादायक होती है. इनसे सीख लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

Success Story Of IAS Topper Ankush Kothari: अगर आप जिंदगी में कुछ करने की ठान लें, तो आप तमाम परेशानियों के बावजूद अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. आज आपको यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक 429 हासिल करने वाले अंकुश कोठारी की कहानी बताएंगे, जो बेहद प्रेरणादायक है. उन्होंने बचपन से लेकर यूपीएससी की तैयारी करने तक काफी मुसीबतों का सामना किया, लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की. आखिरकार उनका सिविल सर्विस का सपना तीसरे प्रयास में पूरा हो गया. 

माता-पिता हो गए थे अलग
अंकुश बहुत छोटे थे, जब उनके माता-पिता अलग हो गए. ऐसे में उनका पालन पोषण उनकी मां ने किया. उनकी मां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं और अंकुश का ख्याल भी रखती थीं. तमाम जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अंकुश को अच्छी शिक्षा दिलाई. अंकुश ने बचपन में कई परेशानियों का सामना किया और कई बार आर्थिक तंगी भी देखी. हालांकि अंकुश पढ़ाई में काफी होशियार थे. इंटरमीडिएट पास करने के बाद उन्होंने घर पर रहकर आईआईटी के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी की और पहले प्रयास में परीक्षा पास भी कर ली. इसके बाद उन्हें आईआईटी कानपुर में दाखिला मिल गया. यहां से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. 

इंटर्नशिप के दौरान अधिकारियों से हुए प्रभावित
जब अंकुश आईआईटी से अपनी ग्रेजुएशन कर रहे थे, उस वक्त इंटर्नशिप के दौरान उनकी मुलाकात कई आईएएस अफसर से हुई. उनकी कार्यशैली देखकर वे बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बना लिया. कॉलेज के बाद उन्हें सालाना 19 लाख रुपये की नौकरी का ऑफर मिला लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया. इसके बाद उन्होंने तैयारी शुरू कर दी. शुरुआती 2 प्रयासों में वे असफल हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आखिरकार तीसरे प्रयास में उनका सपना पूरा हो गया. 

यहां देखें अंकुश कोठारी का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को अंकुश की सलाह
आपको जानकर हैरानी होगी कि अंकुश ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली. सेल्फ स्टडी की बदौलत उन्हें यहां सफलता मिली. अंकुश का मानना है कि यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए तीन चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. पहला स्मार्ट वर्क, दूसरा हार्ड वर्क और तीसरा पेशेंस (धैर्य). उनका मानना है कि अगर आप स्मार्ट तरीके से धैर्य रखकर कड़ी मेहनत करेंगे, तो आप इस परीक्षा में जरूर सफलता प्राप्त कर लेंगे.

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की, फेल होने पर भी नहीं मानी हार, इस तरह नेहा बनीं टॉपर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget