एक्सप्लोरर

IAS Success Story: सेल्फ स्टडी के दम पर तीसरे प्रयास में सर्जना ने पास की UPSC की परीक्षा, बेहद प्रेरणादायक है उनकी कहानी

यूपीएससी की तैयारी करने वाले लोग कोचिंग को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए कोचिंग जरूरी है, लेकिन ऐसा कहना सही नहीं होगा.

Success Story Of IAS Topper Sarjana Yadav: किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सेल्फ स्टडी बेहद जरूरी होती है. आज आपको यूपीएससी परीक्षा पास कर चुकी सर्जना यादव के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कोई कोचिंग नहीं की और सेल्फ स्टडी के दम पर तीसरे प्रयास में आईएएस बनने का सपना पूरा किया. उन्होंने जॉब करते हुए दो बार परीक्षा दी, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. वह तैयारी के लिए जॉब के साथ समय नहीं निकाल पा रही थीं, ऐसे में उन्होंने जॉब छोड़ कर तैयारी की और उन्हें सफलता मिल गई. आप जानते हैं उनके यूपीएससी की रणनीति के बारे में, जिसके दम पर उन्होंने यूपीएससी का अपना सपना पूरा किया.

कोचिंग के बारे में क्या है सर्जना की राय

सर्जना कहती हैं कि यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग करने या न करने के बारे में हर किसी का अलग दृष्टिकोण होता है. वे कहती हैं कि कोचिंग में आपको एक ही तरह की चीजें सिखाई जाती हैं, जबकि आप खुद से पढ़ाई करते हैं तो आप नई नई चीजें सीखते हैं. सेल्फ स्टडी में आप क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं. कोचिंग की तैयारी स्ट्रीमलाइन होती है. जरूरी नहीं है कि यूपीएससी में सफलता कोचिंग के दम पर ही मिले. सेल्फ स्टडी बेहद जरूरी होती है. अगर आपको लगता है कि कोई आपको अच्छी तरह से गाइड कर सकता है तो उसकी सहायता ले सकते हैं.

सफलता के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

सर्जना यादव का मानना है कि अगर आप यूपीएससी में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको चुनिंदा किताबें ही रखनी चाहिए. अगर जरूरत पड़े तो आप इंटरनेट की सहायता भी ले सकते हैं. आजकल इंटरनेट पर बहुत मटेरियल उपलब्ध है लेकिन आप अपनी जरूरत के हिसाब से उसमें से छांट लें. इसके अलावा आप अपनी पढ़ाई के घंटे निर्धारित कर लें. किसी कैंडिडेट की क्षमता अधिक होती है तो वह कम घंटों में ही ज्यादा सिलेबस कवर कर सकता है. वहीं किसी को चीजें थोड़ी देर से समझ आती हैं. ऐसे में उससे ज्यादा से ज्यादा घंटे पढ़ाई के लिए रखने चाहिए. अपना टाइम टेबल बनाएं और रणनीति भी बनाएं.

यहां देखें सर्जना यादव का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को सर्जना की सलाह

सर्जना कहती हैं कि यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको एक बेहतर रणनीति बनाने की जरूरत होती है. आप जरूरी नोट्स बनाएं और उन्हें लगातार रिवाइज करते रहें. दूसरे लोगों की कॉपी करने के बजाय खुद की रणनीति पर काम करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है. करंट अफेयर्स पर काफी ध्यान दें और ज्यादा से ज्यादा पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें. समय का ख्याल रखें. शुरुआत में धीरे-धीरे पेपर सॉल्व करें और अपनी स्पीड बढ़ाते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget