एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आईएएस अफसर बनने के लिए प्रदीप कुमार ने तीन बार दी UPSC परीक्षा, बुंदेलखंड के छोटे से गांव से शुरू किया था सफर

प्रदीप का बचपन से ही आईएएस अफसर बनने का सपना था. यूपीएससी के दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली, लेकिन रैंक अच्छी नहीं आई. ऐसे में उन्होंने आईएएस पद मिलने तक कोशिश जारी रखी.

Success Story Of IAS Topper Pradeep Kumar Dwivedi: यूपीएससी में कई लोगों को सफलता मिल जाती है लेकिन उनकी रेंक बहुत अच्छी नहीं आती. ऐसे में कई लोग तब तक तैयारी जारी रखते हैं जब तक उनका सिलेक्शन आईएएस पद के लिए नहीं हो जाता. आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2018 में 74वीं रैंक हासिल कर आईएएस अफसर बनने वाले प्रदीप कुमार द्विवेदी की कहानी बताएंगे. प्रदीप को यूपीएससी में दूसरे प्रयास में सफलता मिली लेकिन उनकी रैंक 491 थी. ऐसे में उन्होंने आईएएस अफसर का पद न मिलने तक कोशिश जारी रखने का फैसला किया. उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया और अगले ही प्रयास में उनका सिलेक्शन आईएएस पद के लिए हो गया. प्रदीप का यह सफर बुंदेलखंड के एक छोटे से गांव से शुरू हुआ था.

किसान परिवार में हुआ जन्म

प्रदीप कुमार द्विवेदी का जन्म बुंदेलखंड के छोटे से गांव में हुआ था. उनके पिता किसान थे और उनकी शुरुआती शिक्षा यहीं से हुई. इंटरमीडिएट के बाद प्रदीप इंजीनियरिंग की डिग्री के लिए भोपाल चले गए. अब तक उनके मन में यूपीएससी जैसा कोई ख्याल नहीं था. इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्हें बिजली विभाग में नौकरी मिल गई. नौकरी के दौरान उनका यूपीएससी में जाने का मन बना और उन्होंने तैयारी शुरू कर दी. प्रदीप ने यह तय कर लिया था कि वह सिर्फ दो बार यूपीएससी की परीक्षा में किस्मत आजमाएंगे. अगर उन्हें दो बार में सफलता नहीं मिलेगी तो वह इस सफर को आगे नहीं बढ़ाएंगे.

तीसरे प्रयास में बने आईएएस अफसर

वैसे तो प्रदीप यह तय करके आए थे कि वह सिर्फ दो बार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होंगे लेकिन उनका यह सफर करीब 3 प्रयास तक खिंच गया. दरअसल, पहले प्रयास में उन्हें असफलता मिली. जब उन्होंने दूसरा प्रयास किया तो उनका सिलेक्शन हो गया. हालांकि उनकी रैंक 491 थी जिसकी वजह से उन्हें आईएएस का पद नहीं मिला. ऐसे में उन्होंने एक बार और प्रयास करने का मन बनाया. इस बार किस्मत ने भी उनका साथ दिया और उनकी ऑल इंडिया रैंक 74 रही. इस तरह उन्हें आईएएस का पद मिल गया और उनका यूपीएससी का सफर पूरा हो गया.

यहां देखें प्रदीप का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को प्रदीप की सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को प्रदीप सेल्फ स्टडी पर फोकस करने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि अगर आप ऐसी जगह पर हैं जहां कोचिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आप इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं. वे कहते हैं कि इंटरनेट पर काफी स्टडी मटेरियल उपलब्ध है जिसका मदद से आप सेल्फ स्टडी कर सकते हैं. प्रदीप ने यूपीएससी के लिए किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ज्वॉइन की थी. उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर सफलता प्राप्त करके दिखाई. वे कहते हैं कि आप किस बैकग्राउंड से हैं वह यूपीएससी की तैयारी में मायने नहीं रखता. आप जीरो से शुरू करके यहां मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: नौकरी के दौरान आया UPSC का ख्याल, फिर ऐसे नमामि ने पूरा किया आईएएस बनने का सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, सरकार ला रही नई योजना
उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, सरकार ला रही नई योजना
IIT Delhi AI Course: IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget