एक्सप्लोरर

IAS Success Story: बचपन से गरीबी का सामना किया, लेकिन कड़ी मेहनत के दम पर नूरुल हसन ने पास की UPSC की परीक्षा

नूरुल की जिंदगी में ऐसा वक्त भी आया, जब उनके परिवार के पास कोचिंग के लिए पैसे नहीं थे. मजबूरी में उनके पिता ने अपनी जमीन बेची थी और तब फीस भरी थी.

Success Story Of IAS Topper Noorul Hasan: कुछ लोगों में पढ़ाई की ऐसी लगन होती है, जो उन्हें जिंदगी में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाती है. ऐसा ही लगन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के नूरुल हसन में थी. बचपन में बेहद गरीबी का सामना करने के बावजूद उनकी पढ़ाई की लगन बनी रही. आखिरकार उन्होंने यूपीएससी में टॉप करके मिसाल पेश की. इस सफलता तक पहुंचने में उन्होंने काफी कठिनाइयों का सामना किया. कभी उनके पिता को फीस भरनेे के लिए जमीन बेचनी पड़ी, तो कभी मलिन बस्ती में रहना पड़ा. हालांकि नूरुल ने हिम्मत नहीं हारी और सफलता हासिल करके ही माने. वे आईपीएस ऑफिसर बन गए. इनकी प्रेरणादायक कहानी के बारे में जानते हैं.

बारिश में स्कूल की टपकती थी छत

नूरुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिस स्कूल में पढ़ते थे, उसकी हालत ऐसी थी कि बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था. ऐसी कंडीशन में भी वहां बैठकर पढ़ाई करते थे. नूरुल कहते हैं कि उस स्कूल के टीचर्स को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इतनी कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें अच्छी शिक्षा दी. नूरुल हसन ने कक्षा 5 में एबीसीडी सीखी थी. वे बताते हैं कि कक्षा 12 तक उनकी अंग्रेजी काफी कमजोर थी, जिसके बाद उन्होंने काफी प्रयास किया और अंग्रेजी को सुधारा.

मलिन बस्ती में भी रहना पड़ा

नूरुल के पिता की नौकरी बरेली में जब लगी थी, तब नूरुल दसवीं क्लास पास कर चुके थे और 11वीं में एडमिशन लेना था. उनके पिता फोर्थ क्लास कर्मचारी थे, जिससे उनकी सैलरी बेहद कम थी. परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें एक मलिन बस्ती में किराए पर घर लेना पड़ा था. यही पास के एक स्कूल में नूरुल ने 11वीं में एडमिशन लिया और 12वीं तक पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने बीटेक के एंट्रेंस एग्जाम की कोचिंग करने का सोचा. ऐसे में उनके पिता ने अपनी गांव की जमीन बेचकर कोचिंग में दाखिला दिलाया.

कॉलेज ने बदली जिंदगी

कोचिंग के बाद उनका सिलेक्शन आईआईटी में तो नहीं हो पाया लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की परीक्षा पास कर ली. यहां से उन्होंने बहुत कम फीस में बीटेक किया. वे अपने एएमयू के दिनों को जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा मानते हैं, जहां उन्होंने बोलने, बैठने, ढ़ंग के कपड़े पहनने जैसे बेसिक गुण सीखें. यहीं उन्हें यूपीएससी का ख्याल भी आया.

बीटेक के बाद मिल गई थी अच्छी नौकरी

बीटेक करने के बाद नुरूल ने कुछ समय एक कंपनी में नौकरी की ताकि घर खर्च में हाथ बंटा सकें और अपने छोटे भाइयों की पढ़ाई का खर्च उठा सकें. यहां काम करने के दौरान ही उन्होंने भाभा में भी इंटरव्यू दिया और डेढ़-दो लाख कैंडिडेट्स के बीच में से कुल चयनित 200 कैंडिडेट्स में जगह बना ली. इस स्टेज पर नुरूल क्लास वन ऑफिसर बन गए थे. हालांकि अभी भी उनके दिमाग में यूपीएससी घूम रहा था.

नौकरी के साथ शुरू की यूपीएससी की तैयारी

नौकरी के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने कोचिंग ज्वाइन करने की सोची लेकिन उसकी फीस बहुत थी. आखिरकार उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर परीक्षा पास करने की ठानी. इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया कि वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गए लेकिन सेलेक्ट नहीं हुए. हालांकि वे निराश नहीं हुए और सफलता प्राप्त करके ही माने.

छात्रों को देते हैं यह सलाह 

वे सभी उम्मीदवारों को यही सलाह देते हैं कि आप अपने पास्ट को भूलकर मेहनत और पूरे मन लगाकर तैयारी करें. आपकी पढ़ाई किसी भी मीडियम से हुई हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर मन में विश्वास है और किसी भी स्थिति में हार न मानने का जुनून तो कड़ी मेहनत के दम पर आप एक दिन जरूर आसमान की उंचाइयों तक पहुंचेंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
Independence Day Speech: स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण
स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget