एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियर की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू की, तीसरे प्रयास में हिमांशु का सपना हुआ पूरा

यूपीएससी के सफर में छोटी-छोटी गलतियां करने से लोग असफल हो जाते हैं. अगर उन गलतियों को सुधारकर अगला प्रयास बेहतर ढंग से किया जाए, तो सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

Success Story Of IAS Topper Himanshu Gupta: यूपीएससी की परीक्षा का अनुभव हर किसी शख्स के लिए अलग होता है. कई लोग पहले ही प्रयास में बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा देते हैं, तो उन्हें सफलता मिल जाती है. वहीं कुछ लोग छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से वह सफल नहीं हो पाते. जो लोग इन गलतियों को पहचानकर अगला प्रयास बेहतर रणनीति के साथ करते हैं तो वह सफल जरूर होते हैं. आज आपको दिल्ली के हिमांशु गुप्ता की कहानी बताएंगे, जिन्होंने इंजीनियरिंग के बाद नौकरी ज्वाइन कर ली. हालांकि नौकरी के साथ यूपीएससी में सफलता नहीं मिली तो नौकरी छोड़कर तैयारी में जुट गए. तीसरे प्रयास में हिमांशु की मेहनत रंग लाई और यूपीएससी 2019 की परीक्षा में उन्होंने 27वीं रैंक प्राप्त की.

शुरू से पढ़ाई में थे होशियार

हिमांशु गुप्ता शुरू से पढ़ाई में होशियार थे और उनकी शुरुआती शिक्षा दिल्ली में ही हुई. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने कंपनी में नौकरी ज्वाइन कर ली और यूपीएससी की तैयारी भी करते रहे. नौकरी के साथ उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी तो उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद दोनों ने तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी. अब उनके पास तैयारी के लिए काफी समय था. हालांकि दूसरे प्रयास में हिमांशु से कुछ गलतियां हुईं, जिसकी वजह से उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया. तीसरे प्रयास में हिमांशु ने सफलता प्राप्त की.

कमियों को सुधारकर हासिल की सफलता

हिमांशु गुप्ता ने पहला प्रयास नौकरी के साथ ही किया था लेकिन दूसरे प्रयास में कोचिंग के बाद भी उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया. ऐसे में उन्होंने सबसे पहले अपनी उन कमियों को पहचाना जिसकी वजह से वे प्री परीक्षा से बाहर हो गए. इसके बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदल कर तैयारी शुरू कर दी. खास बात यह रही कि हिमांशु ने एक सब्जेक्ट की पूरी तरह तैयारी करने के बाद ही दूसरा सब्जेक्ट तैयार किया. उन्होंने पूरे सिलेबस को कई बार पढ़ा और आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस भी करते रहे. इस तरह हिमांशु ने तीसरे प्रयास में बेहतर रणनीति और तैयारी के साथ परीक्षा दी और उसमें सफलता प्राप्त कर अपना आईएएस बनने का सपना पूरा किया.

यहां देखें हिमांशु का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को हिमांशु की सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले लोगों को हिमांशु खुद को संयमित रखने की सलाह देते हैं. वे कहते हैं कि यूपीएससी के सफर में आप मेहनत करते रहें और फल की इच्छा ना करें. यूपीएससी की तैयारी के दौरान आप यह कतई ना सोचें कि आपको मंजिल मिलेगी या नहीं. बस ईमानदारी से लगातार मेहनत करते रहें और अपनी कमियों को सुधारकर अगला प्रयास बेहतर करें. वे कहते हैं कि जब आप पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करके तैयारी करते हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलती है. हिमांशु के मुताबिक यूपीएससी में असफलताओं से नहीं घबराना चाहिए. आपको खुद को मोटिवेट रखना चाहिए. अगर आप सकारात्मक रहेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
DU  के सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स पहनने पर रोक, ड्रेस कोड को लेकर विवाद
DU  के सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स पहनने पर रोक, ड्रेस कोड को लेकर विवाद
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
NEET UG काउंसलिंग 2026 में MCC ने किए बड़े बदलाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
NEET UG काउंसलिंग 2026 में MCC ने किए बड़े बदलाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget