एक्सप्लोरर

IAS Success Story: अमेरिकन कंपनी की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की, बिना कोचिंग के दूसरे प्रयास में दिव्या बनीं आईएएस

कुछ लोग बचपन से यूपीएससी में आने का सपना देखते हैं, तो कुछ लोग ग्रेजुएशन के दौरान इस परीक्षा में आने का मन बनाते हैं. दिव्या ने नौकरी के दौरान यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया. 

Success Story Of IAS Topper Divya Shakti: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2019 में सफलता प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाली दिव्या शक्ति की कहानी बताएंगे, जिनका यह सपना दूसरे प्रयास में पूरा हुआ. दिव्या ने यूपीएससी की तैयारी घर पर रहकर की और बेहतर रणनीति व कड़ी मेहनत की बदौलत परीक्षा पास करके दिखाई. कॉलेज में अपने सीनियर्स को देखकर दिव्या के मन में यूपीएससी का खयाल आया. इसके बावजूद उन्होंने नौकरी ज्वाइन कर ली और फिर दोबारा यूपीएससी के बारे में सोचने के बाद तैयारी का फैसला किया. 


बिना तैयारी के किया पहला प्रयास

दिव्या मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने बीटेक करने के बाद इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी होने के बाद उनकी एक अमेरिकन कंपनी में नौकरी लग गई. करीब 2 साल तक उन्होंने नौकरी की. इसी दौरान उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया और बिना तैयारी के पहला प्रयास किया. दरअसल उन्होंने पहला प्रयास देकर यह जानने की कोशिश की कि यूपीएससी की परीक्षा का पैटर्न किस तरह का होता है. उसी हिसाब से उन्होंने दूसरी बार तैयारी की और सफलता भी प्राप्त करके दिखाई.

 
सेल्फ स्टडी पर किया भरोसा

पहले प्रयास के बाद दिव्या ने अपनी नौकरी छोड़ दी और मुजफ्फरपुर में रहकर ही तैयारी करने लगीं. उन्होंने कोचिंग की जगह सेल्फ स्टडी करना ज्यादा बेहतर समझा और अपनी रणनीति के हिसाब से पढ़ाई करने लगीं. कड़ी मेहनत करने के बाद उन्होंने साल 2019 में परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 79 प्राप्त की. इस तरह उनका आईएएस बनने का सपना पूरा हो गया. 


यहां देखें दिव्या का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू



अन्य कैंडिडेट्स को दिव्या की सलाह
दिव्या का मानना है कि आप सोच समझ कर अपना करियर का फैसला करें. एक बार जब आप अपने गोल को लेकर क्लियर हो जाएं, उसके बाद पूरी मेहनत के साथ तैयारी शुरू कर दें. यूपीएससी की परीक्षा के लिए आप बेहतर रणनीति और कड़ी मेहनत कर घर पर बैठकर तैयारी कर सकते हैं. इसके लिए आप इंटरनेट की मदद भी ले सकते हैं. अगर आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आप इस परीक्षा को पास कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें

IAS Success Story: यूपीएससी के लिए अच्छी रणनीति बनाई और पहले ही प्रयास में मुकुंद को मिली सफलता, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget