एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पहली कोशिश की नाकामी के बाद हिमांशु ने अपनी गलतियों को सुधारा, दूसरे प्रयास में बन गए आईएएस अफसर

हिमांशु का मानना है कि आप अपनी क्षमताओं के अनुसार रणनीति बनाएं और अपनी कमजोरियों पर ज्यादा ध्यान देकर उन्हें मजबूत बनाएं.

Success Story Of IAS Topper Himanshu Jain: जीवन में गलतियां सभी करते हैं लेकिन सफल व्यक्ति वो होता है जो अपनी गलती को पहचान कर उसे सही करता है. यूपीएससी परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाले हिमांशु जैन की कहानी भी अपनी गलती को सुधार कर सफलता हासिल करने की कहानी है.

हिमांशु पहले प्रयास में प्री परीक्षा तक पास नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपनी असफलता से सीख ली और गलतियों को सुधारकर बेहतर तरीके से दूसरा प्रयास किया. हिमांशु का मानना है कि आप यूपीएससी में कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

गांव से हुई आठवीं तक की पढ़ाई
हिमांशु मूल रूप से हरियाणा के पलवल जिले के एक गांव के रहने वाले हैं. उनकी आठवीं तक की पढ़ाई यहीं से हुई और इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बनाया. फिर क्या था उन्होंने अपनी रणनीति बनाई और तैयारी में जुट गए.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर
हिमांशु ने यूपीएससी में जब पहली बार परीक्षा दी तो वह प्री परीक्षा क्लियर नहीं कर पाए. ऐसे में हिमांशु ने अपनी गलतियों को पहचाना और उन्हें दूर कर ज्यादा बेहतर तरीके से तैयारी की. दूसरी बार उन्होंने अपनी रणनीति में भी बदलाव किया और परीक्षा पास कर टॉपर्स की सूची में शुमार हो गए. खास बात यह है कि उन्हें यूपीएससी में आने का ख्याल ग्रेजुएशन के दौरान आया था. महज कुछ साल की तैयारी में उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया.

यहां देखें हिमांशु का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

अन्य कैंडिडेट्स को हिमांशु की सलाह
हिमांशु का मानना है कि अगर आप एक बार इस परीक्षा को पास करने की ठान लेंगे तो आप सफलता जरूर प्राप्त कर सकते हैं. उनका मानना है कि आप अपनी क्षमताओं के अनुसार रणनीति बनाएं और अपनी कमजोरियों पर ज्यादा ध्यान देकर उन्हें मजबूत बनाएं. वे कहते हैं कि आपको यूपीएससी के सफर में कई लोग डिमोटिवेट करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज करके अपने लक्ष्य पर फोकस रखें. अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

JEE Main 2021 Exam: जेईई-मेन की चौथे सेशन की परीक्षा स्थगित, जानें अब किस तारीख को हो सकता है एग्जाम

IAS Success Story: आयुषी को पहली दो कोशिशों में नहीं मिली कामयाबी, तीसरे प्रयास में रणनीति बदल ऐसे हासिल की सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Free Online Coaching: किन स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, क्या योग्यता होनी जरूरी?
किन स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, क्या योग्यता होनी जरूरी?
NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, देखें शेड्यूल
NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, देखें शेड्यूल
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
देश में कितने बच्चे करते हैं ऑनलाइन कोचिंग? PM की घोषणा के बीच जानें आंकड़े
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन
RRB JE vacancy 2026- रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget