एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आयुषी को पहली दो कोशिशों में नहीं मिली कामयाबी, तीसरे प्रयास में रणनीति बदल ऐसे हासिल की सफलता

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की रहने वाली आयुषी पढ़ाई में काफी होशियार थीं. उनके हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 90% से ज्यादा नंबर आए. हालांकि यूपीएससी में सफलता पाने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा.

Success Story Of IAS Topper Ayushi Jain: यूपीएससी में सफलता पाने की राह आसान नहीं है, उनके लिए भी जो पढ़ाई में अच्छे रहे हों. असफलताओं से कोई नहीं बच सका है लेकिन जो लो लोग असफलता का सामना भी मजबूती से करते हैं सफलता उनको ही मिलती है. यूपीएससी परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया में 41वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाली आयुषी जैन की कहानी भी ऐसी ही है. 

आयुषी पढ़ाई में काफी तेज थी लेकिन यूपीएससी में उन्हें अपने तीसरे प्रयास में सफलता मिली. इंजीनियरिंग करने के बाद उन्हें एक अच्छी कंपनी में नौकरी मिल गई, लेकिन उनका मन यूपीएससी की तरफ आकर्षित हुआ और उन्होंने नौकरी छोड़कर यूपीएससी में आने का फैसला कर लिया. उनके लिए यह सफर आसान नहीं था, लेकिन कड़ी मेहनत और सटीक रणनीति की बदौलत उनका सपना तीसरे प्रयास में साकार हो गया.

12वीं के बाद इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की
मूल रूप से मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की रहने वाली आयुषी पढ़ाई में काफी होशियार थीं. उनके हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 90% से ज्यादा नंबर आए. 12वीं के बाद उन्होंने एक संस्थान में दाखिला ले लिया और यहां से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इसके बाद उनकी एक कंपनी में नौकरी लग गई और करीब 2 साल तक उन्होंने नौकरी की. नौकरी के दौरान उन्होंने यूपीएससी में आने का फैसला किया और नौकरी छोड़कर तैयारी में जुट गईं.

असफलताओं का डटकर किया मुकाबला
आयुषी को यूपीएससी में पहले प्रयास में प्री-परीक्षा में ही असफलता का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दूसरा प्रयास किया. इस बार उन्होंने प्री परीक्षा तो पास कर ली लेकिन मेंस में सफलता नहीं मिली. ऐसे में उन्होंने अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट बदला और बेहतर रणनीति के साथ तीसरा प्रयास किया. तीसरे प्रयास में उनकी किस्मत ने साथ दिया और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 41 प्राप्त कर ली. इस तरह उनका यूपीएससी का सफर पूरा हो गया.

यहां देखें आयुषी का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

अन्य कैंडिडेट्स को आयुषी की सलाह
आयुषी का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको लिमिटेड सोर्स के साथ तैयारी करनी चाहिए. अगर आप जरूरत से ज्यादा सोर्स या स्टडी मैटेरियल इकट्ठा कर लेंगे तो आपके लिए तैयारी करना मुश्किल हो जाएगा. वे कहती हैं कि तैयारी के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें और आंसर राइटिंग करें. इसके अलावा मॉक टेस्ट पेपर देकर अपनी तैयारी का एनालिसिस करें. इस दौरान जो भी गलतियां महसूस हों उन्हें सुधारें और बेहतर तरीके से प्रयास करें.

यह भी पढ़ें:

CBSE 12th Board results: सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को अंकों को मॉडरेट करने के दिए निर्देश, इस महीने आएगा परीक्षा परिणाम

RAS Result 2018: राजस्थान की 3 बहनों ने किया कमाल, एक साथ पास की प्रशासनिक सेवा की परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget