एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आईआईटी से पढ़ाई के बाद चिराग ने UPSC की तैयारी की शुरू, बेहतर रणनीति की बदौलत तीसरे प्रयास में हुए सफल

यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत, अच्छी रणनीति और धैर्य रखना काफी जरूरी होता है. जो लोग इन तीनों चीजों को बैलेंस कर तैयारी करते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है.

Success Story Of IAS Topper Chirag Jain: आज आपको यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले चिराग जैन की कहानी बताएंगे, जिन्होंने तीसरे प्रयास में इस परीक्षा को पास किया. इससे पहले प्रयास में वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए. खास बात यह रही कि चिराग ने मैथ को ऑप्शनल सब्जेक्ट बनाया और उसी की बदौलत सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए. यूपीएससी की तैयारी से पहले चिराग आईआईटी से डिग्री हासिल कर चुके हैं. यहां पढ़ाई के दौरान उन्हें यूपीएससी का ख्याल आया और उन्होंने तैयारी शुरू कर दी.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

चिराग ने साल 2016 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी जिसमें वे प्री परीक्षा तक पास नहीं कर पाए. इससे उन्होंने सीख ली और दोबारा बेहतर तरीके से प्रयास किया. 2017 में दूसरे प्रयास में वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया. चिराग ने निराश होने की बजाय अपनी गलतियों को पहचाना और तीसरा प्रयास किया. साल 2018 में अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने इस परीक्षा को पास कर अपना सपना पूरा कर लिया.

बेहतर नंबर दिलाता है मैथ्स 

चिराग का मानना है कि अगर आप यूपीएससी परीक्षा में बेहतर नंबर लाना चाहते हैं तो मैथ्स को ऑप्शनल सब्जेक्ट बनाना चाहिए. उनके मुताबिक मैथ्स की तैयारी जीरो से शुरू करनी पड़ती है और इसमें बेहतर होने में समय लगता है. एक बार जब आप सेट हो जाते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. वे कहते हैं कि यह सब्जेक्ट काफी स्कोरिंग होता है. बार-बार रिवीजन करने पर आपकी तैयारी मजबूत हो जाती है.

यहां देखें चिराग का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को चिराग की सलाह

चिराग का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी के लिए सबसे पहले अपने सिलेबस को देखें और उसके हिसाब से अपना स्टडी मैटेरियल तैयार करें. इसके अलावा पिछले साल की पेपर्स को जरूर देखें, इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं. फिर अपना शेड्यूल बनाकर मेहनत शुरू कर दें. जब आप सही दिशा में कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: सटीक रणनीति से श्वेता ने यूपीएससी की परीक्षा को तीन बार पास किया और बन गईं आईएएस अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget