एक्सप्लोरर

IAS Success Story: हर दिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई कर Ashish Kumar बने आईएएस अफसर, तैयारी के लिए अपनाया था अनोखा तरीका

Ashish Kumar Success Story: आज के दौर में अधिकतर कैंडिडेट्स इंटरनेट और स्मार्ट स्टडी करने की सलाह देते हैं, आशीष की राय थोड़ी अलग है. उन्होंने अनोखे अंदाज में तैयारी कर सफलता हासिल की. 

Success Story Of IAS Topper Ashish Kumar: आज के दौर में इंटरनेट बदलाव का एक बड़ा जरिया बन चुका है. इसके जरिए ज्यादातर काम और पढ़ाई की जा रही है. यूपीएससी (UPSC) की तैयारी के लिए भी स्मार्ट स्टडी का चलन काफी बढ़ गया है. कई लोगों को इससे सफलता भी मिल रही है. आज आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताएंगे, जिन्होंने अनोखे अंदाज में सिविल सेवा की तैयारी कर सफलता हासिल की. आईएएस अफसर आशीष कुमार (Ashish Kumar) की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं. चलिए आज जान लेते हैं कि उन्होंने किस तरह यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 53 हासिल कर अपना सपना पूरा किया.

कितने घंटे पढ़ाई करना जरूरी? 

यूपीएससी की तैयारी करने वाले ज्यादातर लोगों का सवाल होता है कि हर दिन कितने घंटे पढ़ाई करके आप इस परीक्षा को पास कर सकते हैं? आशीष कुमार कहते हैं कि अगर आप पूरी इमानदारी और समर्पित होकर प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करेंगे, तो भी सफलता हासिल कर सकते हैं. हालांकि यह उम्मीदवारों की क्षमता के ऊपर भी निर्भर करता है कि वे कितने वक्त में चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं. आशीष कहते हैं कि पढ़ाई के निश्चित घंटे नहीं हैं, लेकिन हर दिन पढ़ना जरूर चाहिए. 

​IPS Success Story: मां का अपमान देख किया ऑफिसर बनने का फैसला, आईपीएस बन शालिनी ने ​नशे के डीलर्स के खिलाफ चलाया खास अभियान

इस रणनीति से आशीष को मिली सफलता

आशीष ने सबसे पहले अपने सिलेबस के अनुसार चुनिंदा किताबों के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया. एक बेहतर रणनीति बनाई और समर्पित होकर तैयारी में जुट गए. आशीष कहते हैं कि कुछ लोग स्मार्ट स्टडी करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इंटरनेट और किताबों का सही संतुलन बनाकर आगे बढ़ें, तो सफलता निश्चित रूप से मिल जाएगी. आशीष को पहले प्रयास में असफलता मिली थी, लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारा और दूसरे प्रयास में आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया.

सीमित किताबों के साथ तैयारी की

आशीष कुमार का मानना है कि हमेशा सीमित किताबों के साथ यूपीएससी की तैयारी करनी चाहिए. अगर कहीं समस्या आ रही है, तो इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनानी होगी. सोशल मीडिया की वजह से आप अपनी तैयारी से डिस्ट्रैक्ट हो सकते हैं, जो आपके लिए सही नहीं होगा. आशीष के मुताबिक लिमिटेड किताबों और बेहतर रणनीति के साथ यूपीएससी में आगे बढ़ना चाहिए.

यहां देखें आशीष का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य उम्मीदवारों को यह सलाह देते हैं आशीष

यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आशीष कुमार सही दिशा में कड़ी मेहनत करने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि यूपीएससी में असफलताओं का डटकर मुकाबला करें और हर बार बेहतर तरीके से परीक्षा में शामिल हों. आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर दिन प्रयास करें और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें. अपनी तैयारी का एनालिसिस करें और लगातार बेहतर करने की कोशिश करते रहें.

यह भी पढ़ेंः ​UPSC Success Story: नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आने वाली नम्रता बुलंद हौसले के दम पर बनीं आईएएस, मुश्किल था सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card : UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NALSAR Controversy: NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
UGC-NET 2026 Answer key: UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक
UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget