एक्सप्लोरर

IAS Success Story: अंकुश कोठारी को दो प्रयासों में मिली असफलता, अच्छी रणनीति के साथ तीसरी कोशिश में पाई कामयाबी

IAS Topper Ankush Kothari: अंकुश का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा को आप अच्छी रणनीति और धैर्य के साथ कड़ी मेहनत करके पास कर सकते हैं. अगर यूपीएससी का जुनून है, तो उसे आप सही दिशा में इस्तेमाल करें.

Success Story Of IAS Topper Ankush Kothari: कहते हैं कि अगर आपने एक लक्ष्य चुन लिया है तो फिर उसे पाने तक पीछे न हटो. कुछ ऐसी ही कहानी है 2019 में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले अंकुश कोठारी की. अंकुश को यूपीएससी को लेकर ऐसा जुनून था कि उन्होंने आईआईटी से पढ़ाई के बाद लाखों लाख रुपये सालाना की नौकरी का ऑफर छोड़ दी. आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्हें यूपीएससी में सफलता मिली और उनका सपना पूरा हो गया. 

संघर्षों में बीता बचपन
अंकुश कोठारी का बचपन संघर्षों के बीच बीता. जब उनकी उम्र कुछ साल थी तब उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए. ऐसे में उनकी देखभाल मां ने की. ऐसे वक्त में अंकुश ने मन लगाकर पढ़ाई की और इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर कर लिया. कानपुर आईआईटी में उन्होंने दाखिला ले लिया और यहां से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्हें लाखों रुपये की नौकरी का भी ऑफर मिला लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया और यूपीएससी की तैयारी की.

कैसे आया यूपीएससी का खयाल 
आईआईटी से ग्रेजुएशन के दौरान उन्हें इंटर्नशिप का मौका मिला. यहां उनकी मुलाकात कुछ अफसरों से हुई और अंकुश उनसे बहुत प्रभावित हुए. अफसरों की कार्यशैली देखकर उन्होंने ठान लिया कि वे भी एक दिन आईएएस अफसर बनेंगे. बस फिर क्या था, उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद अच्छी रणनीति बनाई और तैयारी में जुट गए. शुरुआती 2 प्रयासों में वे असफल हो गए. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 429 हासिल की. इस तरह उनका सफर पूरा हो गया.

यहां देखें अंकुश का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू 

 

अन्य लोगों को अंकुश की सलाह
अंकुश का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा को आप अच्छी रणनीति और धैर्य के साथ कड़ी मेहनत करके पास कर सकते हैं. वे कहते हैं कि अगर आपके अंदर यूपीएससी का जुनून है, तो उसे आप सही दिशा में इस्तेमाल करें और अपना सपना पूरा करके दिखाएं. वह सफलता में सेल्फ स्टडी का अहम योगदान मानते हैं. उनके मुताबिक आप अगर कम संसाधनों के साथ तैयारी कर रहे हैं तब भी आप कड़ी मेहनत की बदौलत सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

IAS Success Story: चंद्रज्योति ने अपनाई पढ़ाई के लिए अलग रणनीति, पहले प्रयास में ही हासिल कर ली कामयाबी

IAS Success Story: प्रथम कौशिक ने कक्षा 6 से 12वीं तक की किताबों को आधार बनाकर की तैयारी, दूसरे प्रयास में मिली सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget