एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद पहले प्रयास में आईपीएस और फिर आईएएस अफसर बने समीर

कुछ लोगों की रणनीति इतनी सटीक होती है कि वह जिस परीक्षा में भी बैठते हैं वहां उन्हें सफलता मिल जाती है. इसके लिए वे धैर्य रखकर कड़ी मेहनत करते हैं.

Success Story Of IAS Topper Sameer Saurabh: आज आपको समीर सौरभ की कहानी बताएंगे जिन्होंने पहले आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम और फिर यूपीएससी की परीक्षा दो बार पास की. उन्होंने साल 2017 में ऑल इंडिया रैंक 142 के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की, जिसके मुताबिक उन्हें आईपीएस सेवा के लिए चयनित किया गया. हालांकि उनका सपना आईएएस अफसर बनने का था और उन्होंने साल 2018 में भी यूपीएससी परीक्षा दी. इस बार उनकी किस्मत अच्छी रही और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 32 प्राप्त की. इस तरह उन्होंने यूपीएससी का सफर पूरा कर लिया.

इंटरमीडिएट के बाद जेईई में हुए सफल 

समीर सौरभ मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं. वे पढ़ाई में हमेशा से होशियार थे और उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद जेईई का एग्जाम पास कर लिया और आईआईटी खड़गपुर में उन्हें दाखिला मिल गया. यहां से डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने यूपीएससी का रुख किया. उन्होंने ठान लिया था कि वे यूपीएससी की परीक्षा में पहली बार में ही सफलता प्राप्त करके दिखाएंगे. ऐसा उन्होंने करके भी दिखाया.

रैंक से नहीं हुए संतुष्ट

पहली बार साल 2017 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और उसमें बढ़िया परफॉर्म किया. हालांकि उनकी ऑल इंडिया रैंक 142 आई, जिसके मुताबिक उन्हें आईपीएस का पद दिया गया. उन्होंने यह ज्वाइन तो कर लिया, लेकिन उसके बाद भी अपनी तैयारी जारी रखी. दूसरे प्रयास में उन्होंने अपनी पिछली गलतियों को सुधारते हुए आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया.

यहां देखें समीर का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को समीर की सलाह

समीर का कहना है कि अगर आपको यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी है तो आपको अपने सिलेबस का बार बार रिवीजन करना होगा. कई बार लोग यह कहते हैं कि वह जो भी पढ़ते हैं वह याद नहीं रहता. ऐसे में आप कई दिनों तक उन चीजों को पढ़ें और उनको लिखकर लंबे समय तक रिवाइज करते रहें. इसके अलावा आप टाइम मैनेजमेंट और अपनी रणनीति पर भी खास ध्यान दें जो आपको परीक्षा में बेहतर करने में मदद करेंगे. अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: कंचन ने पहले प्रयास में पास की यूपीएससी की परीक्षा, लेकिन मन मुताबिक सर्विस नहीं मिली, तो दूसरा प्रयास किया और बन गईं IAS

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget