एक्सप्लोरर

IAS Success Story: कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी में जाने का मन बनाया, तीसरे प्रयास में रमित को मिली सफलता

कई लोगों को अपनी ग्रेजुएशन के दौरान यूपीएससी में खयाल आता है. ऐसे में वे लोग नौकरी के बजाए यूपीएससी की तैयारी में जुट जाते हैं. ऐसी ही कहानी रमित चेन्निथला की है.

Success Story Of IAS Topper Ramit Chennithala: किसी भी इंसान के विचार समय के साथ बदल जाते हैं. आज आपको यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले रमित चेन्निथला की कहानी बताएंगे, जो कभी कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर आईटी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते थे. हालांकि जब उनकी इंजीनियरिंग पूरी हुई तो उनका मन बदल गया. डिग्री के बाद उन्होंने नौकरी करने के बजाय यूपीएससी की तैयारी करने का मन बनाया. यूपीएससी में उन्हें सफलता मिलने में करीब तीन साल का वक्त लगा. उन्होंने इंटरव्यू में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए थे. उनके सफर के बारे में जान लेते हैं.

केरल से की ग्रेजुएशन

रमित का जन्म दिल्ली में हुआ था, लेकिन वे मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं. दिल्ली से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने केरल से ग्रेजुएशन करने का फैसला किया. उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष तक उनका मूड इतना बदल गया कि उन्होंने आईटी के क्षेत्र में न जाने का फैसला कर लिया. ऐसे में उन्होंने यूपीएससी की राह पकड़ी और तैयारी में जुट गए. यहां उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

रमित ने पहली और दूसरी बार जब यूपीएससी की परीक्षा दी तो उन्हें सफलता नहीं मिली. लेकिन वह निराश नहीं हुए और लगातार तैयारी करते रहे. तीसरी कोशिश में उन्हें सफलता मिल गई. यूपीएससी परीक्षा 2017 में उनकी 210 रैंक आई. इस तरह उनका यूपीएससी का सफर करीब 3 साल का रहा. उन्होंने इन सालों में मन लगाकर मेहनत की और आखिरकार सफलता मिल गई.

यहां देखें रमित का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को रमित की सलाह

रमित का मानना है कि अगर आप यूपीएससी में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको लगातार मेहनत करनी होगी. न्यूज़पेपर यूपीएससी की तैयारी में अहम भूमिका निभाते हैं. यूपीएससी की तैयारी करने वाले हर शख्स को हर दिन न्यूज़ पेपर पढ़ना चाहिए. इसके अलावा आपको अपने हिसाब से रणनीति बनाकर उस पर अमल करना चाहिए. यूपीएससी में असफलता मिलने पर घबराना नहीं चाहिए और कोशिश करें कि अगला प्रयास ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएं. वे मानते हैं कि अगर आप इंटरव्यू के दौरान छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप अच्छे नंबर प्राप्त कर सकते हैं.

IAS Success Story: आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद विदेशी कंपनी में जॉब करने लगीं, अचानक यूपीएससी के खयाल ने बदली शानू की जिंदगी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
बाहर से दिल्ली आकर पढ़ना कितना महंगा, लोकल स्टूडेंट्स के मुकाबले कितना बढ़ रहा खर्च?
बाहर से दिल्ली आकर पढ़ना कितना महंगा, लोकल स्टूडेंट्स के मुकाबले कितना बढ़ रहा खर्च?
UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी
UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी
तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी
तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget