एक्सप्लोरर

IAS Success Story: आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद विदेशी कंपनी में जॉब करने लगीं, अचानक यूपीएससी के खयाल ने बदली शानू की जिंदगी

कई लोग इंटरमीडिएट के बाद यह तय कर लेते हैं कि उन्हें किस फील्ड में करियर बनाना है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कुछ साल नौकरी करने के बाद दूसरे फील्ड में किस्मत आजमाने का फैसला करते हैं.

Success Story Of IAS Topper Shanu Dimri: आज आपको यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाली शानू डिमरी की कहानी बताएंगे, जिन्होंने एक विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़कर इस फील्ड में आने का फैसला किया था. उनका यूपीएससी का सफर बहुत जल्दी तय हो गया. शानू को पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई. आईआईटी से ग्रेजुएशन करने वाली शानू की कहानी बेहद दिलचस्प है. शानू ने बिना कोचिंग के एक साल तैयारी करके यूपीएससी परीक्षा पास कर ली.

आईआईटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की 

दिल्ली की रहने वाली शानू डिमरी पढ़ाई में बेहद होशियार थीं. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस निकाल दिया और आईआईटी कानपुर में दाखिला ले लिया. यहां तक शानू का यूपीएससी में जाने का कोई इरादा नहीं था. ऐसे में उन्होंने आईआईटी से पढ़ाई के बाद एक विदेशी कंपनी में नौकरी ज्वाइन कर ली. यहां उन्होंने एक साल तक काम किया. इसके बाद उन्हें लगा कि यूपीएससी में भी एक बार किस्मत आजमानी चाहिए. ऐसे में उन्होंने इंटरनेट से पूरा सिलेबस निकालकर तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने हर हाल में पहली बार में परीक्षा पास करने का लक्ष्य बनाकर तैयारी की.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

जब उन्होंने यूपीएससी में आने का फैसला किया, तो नौकरी छोड़कर घर आ गईं. सबसे पहले शानू ने इंटरनेट से यूपीएससी का पूरा सिलेबस निकाला और इसके बाद स्टडी मैटेरियल इकट्ठा किया. फिर उन्होंने पूरा मन लगाकर तैयारी शुरू कर दी. शानू को लगता था कि अगर वह कोचिंग ज्वाइन करेंगी, तो वहां तक आने-जाने में उनका काफी समय बर्बाद होगा, इसलिए उन्होंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया. जहां भी उन्हें जरूरत पड़ी उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया. इस तरह करीब 1 साल की कड़ी तैयारी के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में हिस्सा लिया. शानू की किस्मत ने भी उनका साथ दिया और पहली ही बार में उन्हें सफलता मिल गई.

यहां देखें शानू का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

दूसरे कैंडिडेट्स को शानू की सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को शानू सेल्फ स्टडी पर फोकस करने की सलाह देती हैं. उनका मानना है कि आप कोचिंग करने के बजाय इंटरनेट का सहारा लें तो आपकी तैयारी ज्यादा बेहतर हो सकती है. वे कहती हैं आज के जमाने में इंटरनेट पर बहुत सारा स्टडी मैटेरियल उपलब्ध है जिसे आसानी से एक्सेस किया जा सकता है. इसके अलावा आपको खुद की क्षमताओं के अनुसार रणनीति बनानी होगी और उस पर अमल करके आप यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आपको इस परीक्षा में पास होने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी.

IAS Success Story: अधिकतर परीक्षाओं में अच्छे नंबर हासिल किए, लेकिन यूपीएससी में सफलता मिलने में बिशाखा को लगे पांच साल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
इन पांच तरीकों को पढ़ाई में कर लें शामिल, कभी स्टडी से नहीं भटकेगा फोकस
इन पांच तरीकों को पढ़ाई में कर लें शामिल, कभी स्टडी से नहीं भटकेगा फोकस
IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
देश में बढ़ा पढ़ाई का क्रेज, 173 देशों के 58 हजार से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ले रहे एजुकेशन; ये देश सबसे आगे
देश में बढ़ा पढ़ाई का क्रेज, 173 देशों के 58 हजार से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ले रहे एजुकेशन; ये देश सबसे आगे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल

Embed widget