एक्सप्लोरर

IAS सोनल ने शेयर की UPSC मेन्स की मार्कशीट, नौकरी के साथ की पढ़ाई, मोटिवेट करती है उनकी जर्नी

UPSC Success Story: आईएएस ऑफिसर सोनल गोयल ने सोशल मीडिया पर अपनी यूपीएससी मेन्स की मार्कशीट शेयर की है. उनके नंबर देखकर और उनके सफर के बारे में पढ़कर एस्पिरेंट्स हैरान हैं.

IAS Officer Sonal Shares Her Marksheet: यूपीएससी का सफर कितना कठिन है ये हर कोई जानता है. हर साल लाखों एस्पिरेंट्स परीक्षा पास करने का सपना लेकर आते हैं और कुछ ही मंजिल तक पहुंचते हैं. सफलता पाने वाले कैंडिडेट्स की कहानी भी कम इंस्पायरिंग नहीं होती. उदाहरण के लिए आईएएस सोनल गोयल को ही ले लें. सोनल ने बहुत संघर्षों के बाद इस परीक्षा में सफलता पायी. आज वो आईएएस बन चुकी हैं लेकिन अपने पुराने दिनों के स्ट्रगल को नहीं भूलीं.

सोशल मीडिया पर शेयर की मार्कशीट

इसी क्रम में दूसरे कैंडिडेट्स को इंस्पायर करने के लिए उन्होंने अपनी यूपीएससी मेन्स की मार्कशीट सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर की है. उनके नंबर देखकर सभी हैरान हैं. आज जानते हैं सोनल ने कैसे इस परीक्षा में सफलता पायी.

पहले प्रयास में हुईं असफल

सोनल ने बताया बीती 21 फरवरी को ये पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने अपनी मार्कशीट शेयर करने के साथ ही संघर्ष के दिनों के अनुभव भी साझा किए. सोनल ने बताया कि कैसे पहले प्रयाल में वे असफल हुईं थी. उन्होंने 2007 में अपना पहला अटेम्प्ट दिया था. इस में वे असफल रहीं. इसके अगले साल यानी साल 2008 में ही सोनल ने यूपीएससी एग्जाम क्रैक कर लिया.

मिले थे कम नंबर

सोनल आगे लिखती हैं कि पहले अटेम्प्ट में जनरल स्टडीज के पेपर में कम अंक आने की वजह से उन्हें इंटरव्यू कॉल नहीं आयी. हालांकि इससे वे निराश नहीं हुईं और दोगुने उत्साह से प्रयास शुरू कर दिया. इसके बाद उन्होंने जनरल स्टडीज के पेपर को तैयार करने में जान लगा दी.

नौकरी के साथ की पढ़ाई

सोनल की जर्नी इस मामले में भी इंस्पायरिंग है कि उन्होंने नौकरी और पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी की. वे उस दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रही थी साथ ही सीएस के तौर पर पार्ट टाइम नौकरी भी कर रही थी. इन सभी के साथ उनकी यूपीएससी की तैयारी चल रही थी.


IAS सोनल ने शेयर की UPSC मेन्स की मार्कशीट, नौकरी के साथ की पढ़ाई, मोटिवेट करती है उनकी जर्नी

दूसरे प्रयास में कर लिया मैदान फतह

सोनल ने दूसरे प्रयास में न केवल परीक्षा पास की बल्कि पहले अटेम्प्ट में जिस विषय के कारण फेल हईं थी दूसरे प्रयास में उसी में हाईऐस्ट मार्क्स प्राप्त किए. उनके ऑप्शनल कॉमर्स और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से भी ज्यादा अंक जीएस में थे.

क्या मैसेज देती हैं सोनल

सोनल अपनी जर्नी के माध्यम से दूसरे स्टूडेंट्स को ये शिक्षा देती हैं कि अगर इरादा पक्का हो तो कोई भी और कैसी भी परेशानी आपका रास्ता नहीं रोक सकती. हर फेलियर एक लेसन होता है जिससे आप आगे लिए सीख ले सकते हैं और सुधार कर सकते हैं. इसलिए अपनी क्षमताओं पर यकीन करें, पूरे समर्पण और जोश के साथ अपने गोल को हासिल करने के लिए आगे बढ़ें और कभी अपने सपने को खुद से दूर न करें. निरंतरता से कोई भी महानता हासिल की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: कितनी पढ़ी-लिखी हैं राधिका मर्चेंट? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget