एक्सप्लोरर

शिक्षा: नवोदय विद्यालय में बढ़ाई गई 5000 सीटें, 4 साल में 32,000 और सीटें बढ़ेंगी

ग्राणीण छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने के लिए स्थापित की गई जवाहर नवोदय विद्यालय में पांच हजार सीटें बढ़ाई गई हैं. इस संबंध में घोषणा मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकार जावड़ेकर ने की. उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों छात्रों को फायदा होगा.

नई दिल्ली: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय में लगभग 5 हजार अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दी है. बढ़ाई गई सीटों पर 2019-20 सत्र से छात्रों को नामांकन मिलेगा. वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में 46,600 सीटें हैं और अब ये बढ़कर 51000 हो जाएगी. जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए क्वालिटी एजुकेशन मुहैया कराने का एक बेहतरीन आवासीय विद्यालय है.

पिछले चार सालों में नवोदय विद्यालय में लगभग 9000 सीटें बढ़ाई गई हैं. इस पांच हजार सीट को जोड़ दें तो मोदी सरकार के अबतक के कार्यकाल में लगभग 14 हजार सीटें जेएनवी में बढ़ाई जा चुकी हैं. सरकार की कोशिश है कि आने वाले चार सालों में 32 हजार और सीटें इन विद्यालयों में जोड़ी जाए. सीटों की बढ़ोतरी पर बोलते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा सीट इजाफा है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जेएनवी लगभग फ्री ऑफ कॉस्ट एजुकेशन प्रोवाइड कराता है और इसमें सीट बढ़ोतरी से अधिक संख्य में ग्रामीण परिवेश के छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करेंगे. नवोदय देश का ऐसा पहला विद्यालय है जहां कक्षा छह में नामांकन के लिए छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट देना होता है. साल 2001 में 5.50 लाख छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एंट्रेंस एग्जाम में बैठे थे.

साल दर साल एग्जाम में बैठने वालों की संख्या बढ़ती गई और 2019 में 31.10 लाख छात्रों ने यहां दाखिले के लिए अप्लाई किया है. छात्रों को बढ़ती संख्या से स्पष्ट है कि गांव के बच्चे क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त करने के लिए कितने जागरूक हैं. सरकार नवोदय विद्यालय में सीट बढ़ाने के अलावा नए बने जिले में इसकी स्थापना के बारे में भी सोच रही है. जवाहर नवोदय विद्यालय अपनी बेहतरीन क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है.

इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का 10वीं और 12वीं में पास प्रतिशत 97 है जो कि सीबीएसई के राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है. यहां के 86 फीसदी बच्चे प्रथम श्रेणी से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं.

यह भी पढ़ें-

HAL ने माली हालत पर दी सफाई, कहा- जल्द सुधरेंगे आर्थिक हालात लोकसभा चुनाव: गठबंधन तो दूर SP को 'गैर जरूरी' लगने लगी है कांग्रेस, सिर्फ राहुल-सोनिया के लिए छोड़ेगी सीटें देखें वीडियो-

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में जारी होगा KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट, CBSE ने दिया अपडेट
अगस्त में जारी होगा KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट, CBSE ने दिया अपडेट
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget