एक्सप्लोरर

कैसे बनते हैं कृषि वैज्ञानिक और कैसे मिलती है इस फील्ड में एंट्री? जानें

Career As Agriculture Scientist: खेती और इससे जुड़े विज्ञान व तकनीकी में रुचि है तो एग्रीकल्चर साइंटिस्ट के तौर पर करियर बना सकते हैं. इस फील्ड में जाने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, जानते हैं.

How to become agriculture scientist: खेती-किसानी में रुचि है और इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो कृषि वैज्ञानिक के तौर पर ये फील्ड ज्वॉइन कर सकते हैं. खेती के साथ जब विज्ञान और तकनीकी जुड़ते हैं तो फल बहुत ही बढ़िया निकलता है. इसलिए अगर इंट्रेस्ट है तो 12वीं साइंस विषयों से करने के बाद इस क्षेत्र में आ सकते हैं. जानते हैं इस फील्ड के और भी डिटेल.

साइंस है जरूरी

कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए जरूरी है कि आपने 12वीं में साइंस विषय लिए हों और कम से कम 50 से 55 परसेंट मार्क्स के साथ ये क्लास पास की हो. हर जगह पर एडमिशन का क्राइटेरिया अलग होता है पर कम से कम इतने मार्क्स चाहिए होते हैं. 12वीं में बायो और मैथ्स दोनों हैं तो बहुत बढ़िया है, इससे एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के विकल्प खुले रहते हैं, वरना बायोलॉजी होना बहुत जरूरी है. बायो के साथ आप बीएससी एग्रीकल्चर जैसे कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं.

कर सकते हैं ये कोर्स

12वीं में मिनिमम मार्क्स लाने के बाद आप इस फील्ड में जाने के लिए एग्रीकल्चर में बैचलर्स कि डिग्री ले सकते हैं. जैसे बीई इन बायोटेक्नोलॉजी, बीटेक इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीएससी एन हॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर/सॉयल साइंस/फॉरेस्ट्री, बीई इन बायोइंफॉर्मेटिक्स, बीई इन एग्रीकल्चर एंड इरिगेशन. आप इनमें से कोई भी कोर्स अपनी च्वॉइस के मुताबिक चुन सकते हैं. प्लांट ब्रीडिंग, हस्बैंड्री, एग्रोनॉमी कुछ और विषय हैं.

कैसे लें एडमिशन

इन कोर्स में प्रवेश के लिए ज्यादातर प्रवेश परीक्षा दी होती है. आईसीएआर एआईईई, एएमयूईई, बीसीईसीईबी, जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड जैसी बहुत सी परीक्षाएं पास करके एडमिशन हो जाता है. कई संस्थान अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करते हैं.

इसके बाद लें मास्टर्स डिग्री

बैचलर्स के बाद मास्टर्स डिग्री की बारी आती है. आप एमएससी इन एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/फॉरेस्ट्री/सॉयलसाइंस में से किसी भी विषय में मास्टर कर सकते हैं. साइंटिस्ट बनने के लिए बेहतर होगा कि पीएचडी की डिग्री भी ली जाए. ये एग्रीकल्चर या एग्रोनॉमी में हो सकती है. इसके अलावा कई संस्थान बहुत से सर्टिफिकेशन कोर्स भी कराते हैं.

कहां करते हैं काम, कितनी मिलती है सैलरी

डिग्री लेने के बाद एग्रीकल्चर मैनेजर, एग्रीकल्चर लॉयर, एग्रीकल्चर टेक्निशयन, सीनियर एग्रीकल्चर मैनेजर जैसे बहुत से पद पर काम किया जा सकता है. कमाई बहुत सी बातों पर निर्भर करती है जैसे संस्थान जहां से कोर्स किया है, कहां काम कर रहे हैं, अनुभव कितना है, पद क्या है आदि. मोटे तौर पर एंट्री लेवल पर साल के 4 से 5 लाख रुपये और बाद में साल के 10 से 15 लाख रुपये तक आसानी से कमाए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए निकली 10 हजार से ज्यादा पद पर भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget