एक्सप्लोरर

Admissions 2020: क्या Covid-19 ने डाली है आपकी पढ़ाई में भी बाधा? घबराएं नहीं, लें काउंसलर्स की मदद

इस साल कोरोना के कारण एजुकेशन सिस्टम में बहुत से बदलाव आए हैं, जिन्होंने बहुत हद तक स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ाया है. आइये जानें कैसे पाएं इस कोविड स्ट्रेस से मुक्ति.

Students And Corona Stress: इस साल कोविड ने जिस तरह एजुकेशन सिस्टम को बदला है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ. परीक्षाओं का टलना हो या आवेदन की तारीख का बार-बार आगे बढ़ना, एग्जाम कैंसिल होना हो या एडमिशन का तरीका बदलना, न जाने कितना कुछ है जो इस बार एजुकेशन के हर क्षेत्र में हो रहा है. कभी परीक्षाएं आयोजित होने का निर्देश आता है, कभी कैंसिल होने का. जो परीक्षाएं संपन्न होकर अगली क्लास भी शुरू हो जानी चाहिए थी उसके पिछले सेमेस्टर का रिजल्ट ही अभी नहीं आया है. ऐसे माहौल के बीच स्टूडेंट्स का एक बड़ा समूह है, जो आए दिन आने वाली इन नयी-नयी खबरों से अब परेशान हो चुका है. दरअसल स्ट्रेस का यह माहौल सबके लिए एक सा है पर स्ट्रेस को हैंडल करने की सबकी काबलियत अलग-अलग होती है. कुछ उसी बात पर ज्यादा परेशान हो जाते हैं, कुछ उसे भूल जाते हैं. स्ट्रेस के इस माहौल से बचने के लिए क्या संभावित उपाय किये जा सकते हैं, आज हम इसकी चर्चा करेंगे.

स्थिति को कर लें स्वीकार –

एक पुरानी कहावत है कि जब किसी स्थिति को बदलना आपके वश में न हो तो आपको खुद को ही उस स्थिति के अनुसार बदल लेना चाहिए. कोरोना और उसकी वजह से एजुकेशन के क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साथ भी कुछ ऐसा ही है. हम कितना भी नाराज हो लें या अपना तनाव बढ़ा लें पर सच तो यह है कि न कोरोना को रोकना हमारे हाथ में है न ही कोरोना के कारण शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को हम रोक सकते हैं. इसलिए बेहतर यही होगा कि फिलहाल जो स्थिति है उसे स्वीकार कर लें. इससे आपका स्ट्रेस काफी हद तक नियंत्रण में आएगा. हर छोटी-बड़ी बात पर रिएक्ट न करें, इससे कोई लाभ नहीं होने वाला.

काउंसलर्स की लें मदद –

अगर आपको कोई समस्या ज्यादा सता रही है और बहुत कोशिशों के बाद भी आप उसे नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं तो इस कार्य के विशेषज्ञ यानी काउंसलर्स की सहायता लें. उन्हें अपनी समस्या बताएं और उनसे संभावित उपाय जानकर खुद को सैटेल करने की कोशिश करें. एक बात का ध्यान रखें कि काउंसलर्स केवल आपको रास्ता दिखा सकते हैं, मार्गदर्शन कर सकते हैं पर इन रास्तों पर चलना आपको ही है. हालांकि उनकी डील करने की तकनीक निराली होती है, उन्हें पता होता है कि आपको किस प्रकार के आंसर से संतुष्टि मिलेगी, वे वैसा ही तरीका आपके साथ अपनाते हैं. बहुत से कॉलेज और यूनिवर्सिटीज अपने यहां काउंसलर्स अप्वॉइंट करते हैं. उनसे समय लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मिलें या ऑनलाइन कंसल्टेशन करें, आपको जरूर लाभ मिलेगा.

ब्लेसिंग इन डिसगाइज़ –

इस कोरोना काल को समस्या की तरह नहीं बल्कि संभावना की तरह देखें. आप इसे ईश्वर का दिया मौका समझें जिसमें आप वो सारे काम कर सकते हैं जो पहले समय की कमी के कारण नहीं कर पा रहे थे. खुद की लगभग हर स्किल को निखारने का यह बेस्ट तरीका है. पढ़ाई में कोई विषय था जो अक्सर छूट जाता था, या कोई हिस्सा जिसमें बहुत प्रैक्टिस चाहिए पर उतना समय आपको नहीं मिल पाता था, लिखित अभ्यास के लिए समय नहीं मिलता था या ऐसा ही कुछ भी तो उसे पूरा करने का यह बेस्ट समय है. इतना समय आपको आज तक नहीं मिला होगा जिसमें आप अपने सभी पेंडिंग काम निपटा सकते हैं. इसलिए कोरोना को समस्या नहीं समाधान के रूप में लें और अगर इस साल आप स्वस्थ रहते हैं तो ईश्वर का शुक्रिया अदा करें. यह साल केवल इसी जरूरी बिंदु पर ध्यान केंद्रित करने का है.

NEET SS परीक्षा 2020 के लिए आज से आवेदन हुए आरंभ, ऐसे करें अप्लाई Education Minister ने क्लास 6 से 8 के लिए लांच किया नया एकेडमिक कैलेंडर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget