एक्सप्लोरर

जानिए- ICAI CA 2021 टॉप करने वाली मेंगलुरु की रूथ डिसिल्वा ने कैसे पाई सफलता ?

अपने तीसरे अटेम्प्ट में मेंगलुरु की रूथ क्लेयर डिसिल्वा ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (CA) फाइनल परीक्षा (ओल्ड कोर्स) की मेरिट सूची में टॉप किया है. रूथ ने 472 अंक (59 फीसदी) हासिल किए,

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) जुलाई 2021 परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. ओल्ड कोर्स में कर्नाटक के मेंगलुरु की रहने वाली रूथ क्लेयर डिसिल्वा ने जुलाई 2021 की चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है. डिसिल्वा ने चार्टर्ड एकाउंटेंट के पुराने पाठ्यक्रम की परीक्षा दी थी.

अपने तीसरे अटेम्पट में,रूथ क्लेयर डिसिल्वा ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (CA) फाइनल परीक्षा (ओल्ड कोर्स) की मेरिट सूची में टॉप किया है. रूथ ने 472 अंक (59 फीसदी) हासिल किए, जबकि मालविका आर कृष्णन ने 446 अंकों (55.75 फीसदी) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.

पांच सालों से कर रही थीं मेहनत

एएनआई से बात करते हुए, डिसिल्वा ने कहा, "मुझे वास्तव में खुद पर गर्व है और बेहद खुशी है कि मेरी मेहनत आखिरकार रंग लाई है. मैं पिछले पांच सालों से इसके लिए मेहनत कर रही हूं." वह कहती हैं कि, "अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश देखकर बहुत अच्छा लगता है। यह एक सामूहिक उपलब्धि है. मैं अपने परिवार को मेरे उतार-चढ़ाव के दौरान मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं."

डिसिल्वा ने यह भी कहा कि उनके चाचा भी एक सीए हैं जिन्होंने उनकी मदद की और इस पूरे थका देने वाले सफर में उनके साथ खड़े रहे.

ऑर्गेनाइज्ड तरीके से की पढ़ाई

पिछले दो प्रयासों में असफल होने के बाद रूथ ने अपनी संगठित तैयारी रणनीति को क्रेडिट दिया है. वह कहती हैं कि "मैंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मैटिरियल  की मदद से सीए परीक्षा के लिए प्रतिदिन छह घंटे स्टडी की, मैंने अतुल और अजय अग्रवाल के यूट्यूब लेक्चर्स, एडटेक प्लेटफार्मों और बुक्स को फॉलो किया.  सीए विकास ओसवाल की ऑडिट के लिए बुक, सीए भवर बोराना की डायरेक्ट टैक्स पर बुक्स, और योगेंद्र बांगर की इनडायरेक्ट टैक्स पर बुक्स से उन्होंने स्टडी की थी.

कुछ समय लेकर चुनेंगी करियर

अपने करियर की योजनाओं के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, "मैं अभी भी अपने ऑप्शन पर विचार कर रही हूं. निश्चित रूप से, मैं कुछ रोजगार प्राप्त करूंगी लेकिन मैं कुछ समय लूंगी और अपना करियर चुनूंगी."

ये भी पढ़ें

JEE Main Result 2021: 44 कैंडिडेट्स को मिला 100 परसेंटाइल, 18 ने टॉप रैंक शेयर की, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Engineer's Day 2021: जानें क्यों 15 सितंबर को मनाया जाता है इंजीनियर्स डे, क्या है इसका महत्व और इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget