एक्सप्लोरर

हरियाणा बोर्ड ने जारी किया BSEH 10वीं का रिजल्ट घोषित करने का क्राइटेरिया, जून में होंगी 12वीं की परीक्षाएं

हरियाणा बोर्ड ने BSEH 10वीं का रिजल्ट घोषित करने का क्राइटेरिया जारी कर दिया है. स्कूलों को कहा गया है कि स्कूल लेवल पर आयोजित किए गए टेस्ट व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर स्टूडेंट्स को अंक दिए जाएं.

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के बाद, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने स्कूलों को बताया है कि किस क्राइटेरिया के आधार पर कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए जाएंगे. लेटेस्ट सूचना के अनुसार, स्कूलों को स्कूल लेवल पर आयोजित टेस्ट और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर स्टूडेंट्स को अंक देने के लिए कहा गया है.

बता दें कि जब स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई थी तब राज्य भर के स्कूलों ने छोटी अवधि के दौरान परीक्षा आयोजित की थी. ऐसे में ये परीक्षा अब महत्वपूर्ण हो गई हैं क्योंकि कक्षा 10 के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने के लिए होने वाले फाइनल एग्जाम को बोर्ड के द्वारा रद्द कर दिया गया है.

कक्षा 12वीं की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी

बोर्ड ने आगे सूचित किया है कि कक्षा 12वीं की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी, हालांकि, डिटेल्ड शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया गया है. हरियाणा बोर्ड जून में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा और बोर्ड के अनुसार, तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. बता दें कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण हरियाणा राज्य में स्कूल बंद हैं. राज्य ने 31 मई तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा भी कर दी है. वहीं कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं.

हरियाणा के अलावा गुजरात ने असेसमेंट क्राइटेरिया जारी किया है

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण अधिकांश बोर्डों ने अपनी कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, हालांकि, कुछ ने अपना असेसमेंट क्राइटेरिया जारी किया है. हरियाणा के अलावा, गुजरात ने 9वीं कक्षा और 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करने के लिए क्राइटेरिया की घोषणा की है.  जीएसईबी के लिए, असेसमेंट क्राइटेरियामें समय-समय पर लिए गए टेस्ट, नोटबुक सबमिशन, और कई दूसरी गतिविधियां शामिल हैं.

हरियाणा ने ओपन स्कूल की बोर्ड परीक्षा भी कैंसिल की

वहीं आपको बता दें कि रेग्यूलर बोर्ड के अलावा, हरियाणा ने ओपन स्कूल परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है. हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षा अप्रैल में नियमित छात्रों के साथ होनी थी. लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इन परीक्षाओं को अलगे आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कारगिल डिविजन के 10वीं, 11वीं और 12वीं के नतीजे किए घोषित

SBI Clerk Recruitment 2021: एसबीआई ने 5000 क्लर्क पदों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, आज से ही करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?
OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?
IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें
IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget