एक्सप्लोरर

SBI Clerk Recruitment 2021: एसबीआई ने 5000 क्लर्क पदों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, आज से ही करें आवेदन

एसबीआई बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल बैंक ने अपनी विभिन्न शाखाओं में क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट के 5000 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज से ही आवेदन कर सकते हैं.

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देश भर में अपनी विभिन्न शाखाओं में क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट पदों के लिए बम्पर भर्ती निकाली है. जानकारी के मुताबिक बैंक द्वारा जूनियर एसोसिएट पदों के लिए 5000 वैकेंसी के साथ एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.  इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं. गौरतलब है कि कैंडिडेट्स  sbi.co.in, bank.sbi/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही उम्मीदवार को 750 रुपये का आवेदन शुल्क भी जमा कराना होगा.

एसबीआई द्वारा निकाली गई क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट पदों की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा जून 2021 के महीने में अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा 31 जुलाई को अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी. इस भर्ती अभियान के माध्यम से 5000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा.

योग्यता

बता दें कि 20 से 28 वर्ष की आयु के किसी भी विष्य में स्नातक स्तर की डिग्री वाले उम्मीदवार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है. आयु की गणना 1 अप्रैल 2021 तक की जाएगी

कैसे करें आवेदन

1.सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं

2.इसके बाद जूनियर असिस्टेंट नोटिफिकेशन के नीचे, लेटेस्ट रिक्रूटमेंट कॉलम के तहत करियर पर क्लिक करें

3.डिटेल्स का यूज करके रजिस्ट्रेशन करें, सबमिट करें

4.फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें.

आवेदन करने के साथ उम्मीदवार को 750 रुपये का आवेदन शुल्क भी देना होगा. हालांकि आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 17,900 रुपये से 47,920 रुपये तक मिलेगा. शुरुआती बेसिक पे 19,900 रुपये है. उम्मीदवारों को स्नातकों के लिए स्वीकार्य 17,900 रुपये और दो एडवांस इंक्रिमेंट वृद्धि भी मिलेगी.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: हाईस्कूल के बाद UPSC में जाने का मन बनाया, सटीक रणनीति और कड़ी मेहनत की बदौलत पहले प्रयास में वैभव बने आईएएस

IAS Success Story: ग्रेजुएशन के बाद UPSC की तैयारी की, उम्र कम होने की वजह से एक साल इंतजार किया, दूसरे प्रयास में शिवानी बनीं टॉपर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget