एक्सप्लोरर

GATE 2022: एग्जाम में दो नए पेपर होंगे शामिल, परीक्षा केंद्र भी बढ़ाए जाएंगे

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) के उम्मीदवार आने वाले वर्ष में दो और पेपर दे सकते हैं. GATE 2021 के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन प्रो. दीपांकर चौधरी के मुताबिक दो नए पेपर नेवल आर्किटेक्चर और मरीन इंजीनियरिंग, जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग होंगे.

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के उम्मीदवार आने वाले वर्ष में दो नए पेपर का विकल्प चुन सकते हैं. यह फैसला शनिवार को हुई नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड (एनसीबी)- GATE की बैठक में लिया गया. इसके साथ ही महामारी काल में छोटे शहरों से परीक्षा देने वाले अधिक उम्मीदवारों के साथ, ओल्ड आईआईटी और आईआईएससी-बेंगलुरु की भी साल 2022 में और सेंटर्स को बढ़ाने की योजना है.

GATE 2022 में दो और नए पेपर होंगे शामिल
 
बोर्ड की बैठक में, गेट 2021 के आयोजन संस्थान आईआईटी बॉम्बे  ने अपनी ऑफिशियल  ड्यूटीज IIT खड़गपुर को सौंप दी जोकि अब 2022 में पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा.  वहीं GATE 2021 के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन प्रो. दीपांकर चौधरी ने कहा कि ऑर्गेनाइजिंग इंस्टीट्यूट्स  ने GATE 2022 में दो और नए पेपर शामिल करने की मंजूरी दी है. इसके साथ ही शिपिंग मंत्रालय से मांग के बाद, नौसेना आर्किटेक्चर और मरीन इंजीनियरिंग को एक पेपर के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया है.

जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग को भी GATE 2022 लिस्ट में किया जाएगा शामिल

जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग – जिसमें  भू-स्थानिक डेटा का संग्रह, माप, निगरानी और संग्रह शामिल है - को GATE 2022 लिस्ट में जोड़ा जाएगा.बता दें कि गेट 2021 के आयोजन संस्थान आईआईटी-बॉम्बे ने दो पेपर, ह्यूमनिटिज एंड एनवायरमेंटल साइंस की शुरुआत की थी.आईआईटी-बॉम्बे के अनुसार, कुल 14,196 छात्रों ने नए शुरू किए गए ह्यूमनिटिज विषयों के लिए नामांकन किया है.  पहली बार GATE को आर्ट्स और कॉमर्स बैकग्राउंट के स्टूडेंट्स  के लिए 2021 में खोला गया था जो 2022 में भी जारी रहेगा.

परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाएंगे

अध्यक्ष ने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में गेट परीक्षार्थियों के लिए और परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे. "महामारी के दौरान छोटे शहरों के उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों को बढ़ाने की योजना है, क्योंकि यह पिछले साल बहुत सफल रहा."

कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है GATE

गेट एक कंप्यूटर आधारित मल्टीपल च्वाइस प्रश्न या एमसीक्यू बेस्ड एग्जाम है. पेपर में दो सेक्शन होते हैं. उम्मीदवारों को तीन घंटे के भीतर 65 सवालों के जवाब देने होते हैं. जनरल एप्टिट्यूज के प्रशन (15 अंक), इंजीनियरिंग मैथमैटिक्स (10-13 अंक), और कोर इंजीनियरिंग क्षेत्र से सवाल पूछे जाते हैं.

गौरतलब है कि GATE 2021 में कुल 1.26 लाख उम्मीदवारों (17.82 प्रतिशत) ने क्वालीफाई किया है, परिणाम 19 मार्च को जारी किया गया था. GATE को पास करने वाले IIT में MTech पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे और साथ ही PSU में नौकरी के लिए पात्र होंगे.

ये भी पढ़ें

CBSE 12th Board Exams 2021: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर किस राज्य की क्या है मांग और सलाह, जानें

PSEB 5th Class Result 2021: पंजाब बोर्ड आज जारी कर सकता है 5वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget