एक्सप्लोरर

Tripura TET 2021: पेपर 1- पेपर 2 के लिए इन लास्ट मिनट Tips से पॉलिश करें अपनी तैयारी, अच्छा स्कोर करेंगे

Tripura TET 2021: TET 2021 का पेपर 1 को 26 सितंबर के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि पेपर 2 को 3 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया जाएगा. अपनी लास्ट मिनट की तैयारी के लिए इन Tips को फॉलो करें.

टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड, त्रिपुरा जल्द ही त्रिपुरा TET 2021 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. TET 2021 का पहला पेपर या पेपर I 26 सितंबर के लिए निर्धारित है, जबकि पेपर 2 को 3 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया जाएगा. अपनी लास्ट मिनट की तैयारी को और ज्यादा पॉलिश करने के लिए उम्मीदवार इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

त्रिपुरा TET 2021 एग्जाम पैटर्न
लास्ट मिनट की तैयारी के टिप्स जानने से पहले चलिए एग्जाम पैटर्न पर एक नजर डाल लेते हैं. त्रिपुरा TET 2021 में पेपर 1 और पेपर 2 नाम के दो पेपर शामिल हैं. पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक के लिए है और इसमें बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषय शामिल हैं. प्रत्येक विषय में 30 MCQ होते हैं और प्रत्येक MCQ में 1 अंक होता है. त्रिपुरा टीईटी 2021 के पेपर 1 के लिए कुल अंक 150 हैं.
इसी तरह, पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए है. इस पेपर में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II जैसे विषय शामिल होते हैं. टीचिंग प्रिफरेंस के अनुसार, उम्मीदवारों को गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन में से किसी एक को चुनना होता है. पेपर 1 की तरह, त्रिपुरा TET 2021 के पेपर 2 के लिए कुल मार्क्स 150 हैं. दोनों में से किसी भी पेपर में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है.

पेपर 1 की लास्ट मिनट की तैयारी के टिप्स

थ्योरी को अच्छे से तैयार करें और प्वाइंट्स को याद रखें

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र का अध्ययन करते समय, उम्मीदवारों को विभिन्न थ्योरी को पढ़ना चाहिए और उन थ्योरी के समर्थकों के नाम भी याद रखना चाहिए. यह बहुत जरूरी है क्योंकि कई बार उसी से 5-10 प्रश्न पूछे जाते हैं. इस पेपर में ज्यादा डिटेल में न जाएं बल्कि महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को याद रखें.

इंग्लिश सेक्शन के लिए कॉम्प्रिहेंशन को सॉल्व करें
अंग्रेजी के लिए, कॉम्प्रिहेंशन को हल करने की प्रैक्टिस करें क्योंकि इस सेक्शन से कोई भी आसानी से 5-10 अंक प्राप्त कर सकता है. ग्रामर सेक्शन में प्रीपोजिशन, टेन्स और डिटरमिनेशन को विशेष महत्व दें. बंगाली की स्टडी करते समय, माइकल मधुसूदन दत्त, बंकिम चंद्र आदि जैसे साहित्यकारों के नाम और बायोग्राफी से रिवीजन करें. कक्षा 6 से 10 तक की गणित की पुस्तकों से भी अच्छे से प्रैक्टिस कर लें हालांकि BODMAS नियम पर आधारित न्यूमेरिकल पर ध्यान दें क्योंकि लगभग 7 से 10 तक प्रश्न इस सेक्शन से पूछे जाते हैं. पर्यावरण अध्ययन के लिए कक्षा 6 से 10 के बायोलॉजी सेक्शन को फॉलो करें.

पेपर 2 की लास्ट मिनट की तैयारी के टिप्स
त्रिपुरा टीईटी 2021 के पेपर 2 के लिए, पहले तीन पेपर, यानी बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1, भाषा 2 पेपर 1 के समान हैं इसलिए, इन तीन विषयों के लिए जो दिशा निर्देश पेपर 1 के लिए बताएं हैं उन्हीं को फॉलो करें. वहीं मैथ्स और साइंस के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

मैथ्स सेक्शन के लिए इन टिप्स से करें तैयारी
मैथमैटिक्स सेक्शन 10वीं कक्षा के लेवल के प्रश्नों को कवर करता है. प्रैक्टिस के लिए टॉपिक्स जैसे नंबर सिस्टम, अलजेब्रा, ज्योमेट्री, मेंसुरेशन और डेटा हैंडलिंग जरूरी हैं. पेपर I की तरह ही मिनिमम 5 से 10 प्रश्न BODMAS नियम पर आधारित होते हैं. इसके अलावा, उम्मीदवार को कंपाउंड इंटरेस्ट, टाइम एंड वर्क, सिंपल इंटरेस्ट आदि से न्यूमरिकल की समझ होनी चाहिए. हालांकि 10 से 15 मार्क्स मैथमेटिक्स  पेडगॉजी से होंगे.

जो छात्र नॉन मैथ्स बैकग्राउंड से हैं, उनके लिए ये सब्जेक्ट टाइम कंजूमिंग हो सकता है. इससे बचने के लिए, शॉर्टकट्स को जानना बेहतर है ताकि कोई भी उन्हें कुछ ही समय में सॉल्व कर सकें. इसी तरह साइंस के लिए, कक्षा 6 से 10वीं तक की बायोलॉजी के भाग को अच्छी तरह से पढ़ें. फिजिक्स के लिए 9वीं कक्षा और 10वीं के भागों पर अधिक जोर दें.

सोशल स्टडी की इन टिप्स से करें तैयारी
सामाजिक अध्ययन के पेपर के लिए, तैयार किए गए नोट्स को देखें और उन्हें रोज रिवाइज करें. विभिन्न कोचिंग संस्थान अब पेपर 1 और 2 दोनों के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट प्रदान कर रहे हैं. इसलिए, कोई भी पिछले वर्ष के त्रिपुरा टीईटी 2021 प्रश्न पत्र के साथ उन टेस्ट को भी अटेम्प्ट कर सकते हैं. यह चेक करने के लिए कि उम्मीदवार द्वारा मार्क किए गए प्रश्न सही हैं या नहीं, वे त्रिपुरा TET की आंसर-की रेफर कर सकते हैं.
एक अच्छा त्रिपुरा TET 2021 परिणाम प्राप्त करने के लिए, पेपर I और II दोनों के लिए मॉक टेस्ट देना जरूरी है. विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले इन टेस्ट को कोई भी आसानी से ऑनलाइन पा सकता है.

ये भी पढ़ें

SSC Selection Post Phase IX 2021: 3261 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

NEET Answer Key 2021: नीट आंसर-की 2021 आज जारी किए जाने की उम्मीद, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?
OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget