एक्सप्लोरर

SSC Selection Post Phase IX 2021: 3261 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज IX 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केंद्र सरकार के 271 विभिन्न विभागों में निकली 3261 वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

SSC Selection Post Phase IX 2021: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने केंद्र सरकार के 271 विभागों में  SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज IX 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 24 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. जो उम्मीदवार विभिन्न सिलेक्शन पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SSC की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर भर्ती अभियान के लिए  28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 3261 पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवारों को एक कैटेगिरी के पद के लिए केवल एक बार आवेदन करना होगा.

महत्वपूर्ण तारीखें

  1. आवेदन की तारीख शुरू - 24 सितंबर 2021
  2. आवेदन की अंतिम तिथि - 25 अक्टूबर  2021
  3. ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि - 28 अक्टूबर  2021
  4. ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि - 28 अक्टूबर  2021
  5. चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि (बैंक के कार्य समय के दौरान) - 1 नवंबर 2021
  6. कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथियां - जनवरी/फरवरी 2022

वैकेंसी डिटेल्स

केंद्र सरकार के 271 विभागों के लिए होने वाली कुल 3261 पदों में एससी के 477, एसटी के 249 पद, ओबीसी के 788 पद, अनारक्षित 1366 पद और ईडब्लयूएस के 381 पद हैं. शेष पद दिव्यांग व अन्य वर्ग के लिए रिजर्व हैं. इनमें 400 से ज्यादा पोस्ट मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए हैं. वहीं 146 पद रिसर्च असिस्टेंट के लिए व 62 पद जूनियर जियोग्राफिकल असिस्टेंट के लिए हैं.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, रुपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या एसबीआई की शाखाओं में एसबीआई चालान जनरेट करके किया जा सकता है. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

सिलेक्शन प्रोसेस

मैट्रिकुलेशन, हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन और उससे ऊपर के लेवल की योग्यता वाले पदों के लिए तीन अलग-अलग कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस के प्रश्न पूछे जाएंगे.

ये भी पढ़ें

JEE Advanced 2021: IIT-JEE एडवांस 2021के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, 3 अक्टूबर को है परीक्षा

UPSC Recruitment 2021: असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, चेक करें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget