एक्सप्लोरर

NRA CET Exam: केंद्र की सरकारी नौकरियों के लिए कब होगी पहली CET परीक्षा, केंद्रीय मंत्री ने बताई तारीख

NRA CET Exam Date: नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) अपने पहले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन साल 2021 के सितंबर माह में कर सकता है.

Body Content: NRA CET Exam Date: केंद्र सरकार ने बताया है कि सरकारी नौकरियों के ग्रुप-बी और ग्रुप-सी (नॉन टेक्निकल) के पदों पर भर्ती के लिए गठित की गयी नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) अपनी पहले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन साल 2021 के सितंबर माह में कर सकती है. यह जानकारी केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने लोक सभा में पूछे गए एक लिखित प्रश्न के जबाब में दिया है. मंत्री ने अपने जबाब में यह भी कहा है कि इससे करीब 2.5 करोड़ अभ्यर्थियों को एक से अधिक परीक्षाओं में बैठने से छुटकारा मिलेगा.

आपको यहीं यह भी बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 19 अगस्त 2020 को नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) के गठन की मंजूरी प्रदान कर दिया है. जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा 28 अगस्त 2020 को नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) का गठन किया गया है. अब यही नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी केंद्र की सरकारी नौकरियों के ग्रुप-बी और ग्रुप-सी (नॉन टेक्निकल) के पदों पर भर्ती के लिए एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन कराएगी. इसकी शुरुआत पहले RRB, IBPS और SSC की प्रारंभिक परीक्षाओं से किया जाएगा. इसके बाद इसमें अन्य दूसरी परीक्षाओं को भी शामिल किया जाएगा.

साल में दो बार आयोजित की जाएगी CET परीक्षा:

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी साल में दो बार CET परीक्षा का आयोजन कराएगी. इस परीक्षा में मिलने वाले स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस परीक्षा का स्कोर कार्ड तीन साल तक के लिए वैध होगा.

तीन स्तरों पर आयोजित होगी CET परीक्षा:

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के जरिए कराई जाने वाली यह CET परीक्षा हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएट स्तर पर आयोजित की जाएगी. जिसमें अभ्यर्थी अपनी योग्यता के मुताबिक CET की परीक्षा में भाग ले सकते हैं.

कुल 12 भाषाओँ में आयोजित की जाएगी CET परीक्षा:

कार्मिक मंत्रालय के सचिव के मुताबिक NRA, CET की यह परीक्षा कुल 12 भाषाओँ में आयोजित कराएगा. CET की यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी और इसमें सभी प्रश्न MCQs आधारित पूछे जाएंगे.

CSBC Bihar Driver Constable Admit Card: बिहार ड्राईवर कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें SI & सार्जेंट हॉल टिकट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget