एक्सप्लोरर

प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS कोटे के एडमिशन, जानें कैसे करा सकते हैं अपने बच्चे का दाखिला?

EWS Quota: प्राइवेट स्कूलों में EWS कोटे के तहत एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी. दिल्ली के निजी स्कूलों में इस श्रेणी का लाभ वही उठा सकेंगे जिनकी इनकम सालाना 2.5 लाख तक होगी.

EWS Quota Admissions: हर कोई माता-पिता अपने बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं. लेकिन प्राइवेट स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का खर्चा काफी ज्यादा होता है. ऐसे में कई परिवार तो अपने बच्चों को उनमें पढ़ाने का सोचते भी नहीं हैं. इसी तरह के लोगों के लिए सरकार ने EWS कोटा बनाया गया है. प्रत्येक वर्ष जब भी एडमिशन प्रोसेस शुरू होती है. EWS कोटे के तहत भी आवेदन मांगे जाते हैं. कई प्राइवेट स्कूल इस कोटे के तहत गरीब बच्चों को दाखिला प्रदान करते हैं.  

राजधानी के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए EWS श्रेणी में दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी. बताते चलें कि सामान्य श्रेणी की सीटों पर दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, लेकिन EWS, DG और CWSN श्रेणी के लिए अभी इंतजार है. शिक्षा निदेशालय की तरफ से कहा गया है कि EWS श्रेणी के लिए दाखिला संबंधी दिशा-निर्देश और अधिसूचना इस सप्ताह जारी होने की संभावना है. ज्यादातर स्कूलों ने सीटों की संख्या की जानकारी दे दी है.

राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसदी सीटें ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए रिजर्व्ड होनी आवश्यक हैं. राजधानी दिल्ली में अपने बच्चों का EWS कैटेगरी में दाखिला वही लोग करवा पाते हैं. जिनकी वार्षिक इनकम 2.5 लाख तक होती है. अधिक आय होने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है. दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म आपको स्कूल से EWS कोटा के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होता है. वैसे ज्यादातर स्कूल इस फॉर्म को स्कूल की वेबसाइट पर भी अपलोड करते हैं. जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है.

ये दस्तावेज रखें तैयार

  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

CWSN श्रेणी के एडमिशन भी जल्द

वहीं, CWSN श्रेणी में भी 25% सीटें आरक्षित हैं, लेकिन इनकी दाखिला प्रक्रिया भी EWS के साथ ही शुरू होगी. दिल्ली सरकार EWS, DG और CWSN श्रेणी के बच्चों के लिए दाखिला प्रक्रिया को जल्द शुरू कर सकती है.  

यह भी पढ़ें- IAS देश की सुप्रीम नौकरी या किसी के अंडर आते हैं ये अफसर, एक नजर में समझ लीजिए पूरा सिस्टम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget