एक्सप्लोरर

Cheap Universities in USA: अमेरिका की किन यूनिवर्सिटीज में कम पैसे में कर सकते हैं पढ़ाई, यहां देखें लिस्ट

अमेरिका को यूं तो महंगी पढ़ाई के लिए जाना जाता है लेकिन यहां ऐसे भी ​शिक्षण संस्थान हैं जहां बेहद कम फीस देकर पढ़ाई की जा सकती है.

Cheap Universities in USA: संयुक्त राज्य अमेरिका यानी यूएसए हमेशा से ही पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों की पहली पसंद रहा है. वहां की चकौचौंध भरी दुनिया के अलावा वहां के महंगे और नामी ​शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करना छात्रों का सपना होता है. हालांकि अमेरिका की यूनिवर्सिटी में महंगी फीस की वजह से तमाम छात्र अपने सपने को बीच में ही छोड़ कर किसी और देश या शहर की यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने को मजबूर रहते हैं.

मगर इस सबसे महंगे शिक्षण संस्थानों वाले देश में भी सबसे सस्ते शिक्षण संस्थान मौजूद हैं जहां कम पैसे में बेहतरीन पढ़ाई की जा सकती है. इनमें से कुछ विश्वविद्यालयों की फीस तो 10 लख रुपये से भी काम है. आइये जानते हैं अमेरिका में पढ़ाई के लिए सबसे सस्ते संस्थान शिक्षण संस्थान संस्थाओं के बारे में...

विस्कॉ​न्सिन यूनिवर्सिटी
अमेरिका की टॉप दस रिसर्च यूनिवर्सिटी में गिनी जाने वाली विस्कॉ​न्सिन यूनिवर्सिटी को अमेरिका की मौजूदा समय में सबसे बड़ी और सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी माना जाता है. करीब 1200 एकड़ में फैले इस विश्वविद्यालय के विशालकाय कैंपस में 148 मास्टर डिग्री प्रोग्राम के अलावा 136 ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम और 120 डॉक्टर प्रोग्राम की पढ़ाई होती है. इस यूनिवर्सिटी में बैचलर्स की फीस 35 लाख रुपये जबकि मास्टर्स की फीस 21 लख रुपये है.
 
डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी
साउथ डकोटा राज्य में स्थित डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी एक सरकारी यूनिवर्सिटी है. 1881 में स्थापित यह यूनिवर्सिटी अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है जहां कामकाजी पेशेवरों और ग्रहणियों के लिए ऑनलाइन कोर्सेज भी संचालित किए जाते हैं. यूनिवर्सिटी की ट्यूशन फीस लगभग 5 लाख रुपये है.
 
ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी
अमेरिका के यूटाह राज्य में मौजूद ब्रिंघम यूनिवर्सिटी की स्थापना 1875 में की गई थी. यह यूनिवर्सिटी कई भाषाओं में पढ़ाई करवाने के लिए मशहूर है. यहां पर कुल 62 भाषाओं में पढ़ाई करवाई जाती है. करीब साढ़े पांच सौ एकड़ में फैली ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट की फीस लगभग 11 लाख रुपये जबकि पोस्ट ग्रेजुएट के लिए फीस के तौर पर 14 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं.
 
अर्कांसस स्टेट यूनिवर्सिटी
अमेरिका की यह यूनिवसिटी इस विकसित देश की सबसे सस्ती यूनिवर्सिटी में से एक है. इस यूनिवर्सिटी में 160 से ज्यादा विषयों में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री की पढ़ाई कराई जाती है. यहां ऑनलाइन ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स का भी ऑप्शन मौजूद है. बैचलर्स कोर्स की फीस करीब आठ लाख रूपये है जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की फीस 6 लाख है.
 
कैलियफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी
अमेरिका के सैन बर्नाडिनो में मौजूद कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी एक पब्लिक यूनिवर्सिटी है जो ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट के साथ-साथ ऑनलाइन कोर्सेज की पढ़ाई भी कराती है. इसमें एशियन स्टडीज, क्रिमिनल जस्टिस, बायोलॉजी, अरबी और आर्ट्स व हिस्ट्री जैसे विषयों की पढ़ाई शामिल है. यूनिवर्सिटी में बैचलर्स की फीस लगभग 15 लाख रुपये है जबकि मास्टर्स के लिए स्टूडेंट को 13 लाख रुपये फीस देनी होगी.
 
साउथ ईस्ट मिसौरी स्टेट यूनिवर्सिटी
साउथ ईस्ट मिसौरी स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका के मिसौरी राज्य में मौजूद है. यह यूनिवर्सिटी पढ़ने के नए तरीकों और क्वालिटी एजुकेशन के लिए जानी जाती है. यहां पर 200 से ज्यादा विषयों की पढ़ाई होती है. इस संस्थान में बैचलर्स की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट को लगभग 14 लाख रुपये बतौर फीस चुकाने होते हैं जबकि मास्टर्स की पढ़ाई के लिए 11 लाख रुपये तक फीस भरनी पड़ती है.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार
UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार

वीडियोज

जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget