एक्सप्लोरर

शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स, स्कूल एजुकेशन रैंकिंग में टॉप पर हैं पंजाब, तमिलनाडु सहित ये राज्य

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 का थर्ड एडिशन जारी किया. इसमें 70 मापदंडों के एक सेट के तहत कुल 1000 अंकों पर राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को ग्रेड दिए जाते हैं. पीजीआई के तीसरे संस्करण में पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व केरल राज्य टॉप पर रहे. इन्हें A ++ ग्रेड दिया गया है.

एजुकेशन मिनिस्ट्री द्वारा रविवार को जारी किए गए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स ( PGI) के लेटेस्ट एडिशन में चंडीगढ़, पंजाब, तमिलनाडु और केरल राज्य टॉप पर हैं.  बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' की मंजूरी के बाद ये परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2019-20 का थर्ड एडिशन जारी किया गया है. इसके तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कि गई पहलों के आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं.

इस आधार पर किया गया है राज्यों को स्कोर

PGI एकीकृत जिला सूचना प्रणाली प्लस, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण, मध्याह्न भोजन, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली और शगुन पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर स्कूली शिक्षा में प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है. ये डाटा सभी स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा मैंटेन किया जाता है. पीजीआई में, राज्यों को एक्सेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विटी और लर्निंग के परिणामों सहित 70 मापदंडों में कुल 1,000 अंकों पर स्कोर किया गया है.

इन राज्यों ने किया  पीजीआई स्कोर में 10 प्रतिशत का सुधार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब और तमिलनाडु ने ओवरऑल पीजीआई स्कोर में 10 प्रतिशत यानी 100 या अधिक अंकों का सुधार किया है.

बता दें कि पिछले साल टॉप ब्रैकेट (या ग्रेड 1++) पर चंडीगढ़, गुजरात और केरल का कब्जा था. लेटेस्ट एडिशन में गुजरात दूसरे ब्रैकेट (ग्रेड 1+) पर फिसल गया है, जिस पर हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, पुडुचेरी और दादरा और नगर हवेली का कब्जा है.

इंफ्रास्ट्रक्चर में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 10% का दिखाया सुधार

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ‘ इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं’ में 10 प्रतिशत या उससे अधिक का सुधार दिखाया, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा ने अपने स्कोर में 20 प्रतिशत या उससे ज्यादा का सुधार किया है. वहीं 'इक्विटी' में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा ने 10 फीसदी से अधिक का सुधार दिखाया है. ‘गवर्नेंस प्रोसेस’  में 19 राज्यों ने 10 प्रतिशत या उससे अधिक का सुधार दिखाया है.

पहली बार PGI को 2019 में जारी किया गया था

गौरतलब है कि पीजीआई की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूली शिक्षा में अभूतवपूर्व बदलाव लाने के विज़न के तहत हुई थी. इसमें 70 मापदंडों के एक सेट के तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को ग्रेड दिए जाते हैं. पहली बार यह इंडेक्स 2019 में जारी किया गया था जिसके लिए 2017-18 में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा की गई पहल को ध्यान में रखा गया था.

ये भी पढ़ें

JKSSB Recruitment 2021: जेएंडके सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने निकाली बंपर भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन

IAS Success Story: बिना कोचिंग के पहले ही अटेम्पट में अक्षय ने किया UPSC में टॉप, जानें कैसा रहा उनका सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें
SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget