एक्सप्लोरर

दिवाली पर किस राज्य के स्कूलों में कितने दिन की छुट्टी? यूपी, बिहार समेत जानें इन राज्यों का हाल

दिवाली का त्यौहार आते ही छात्रों के दिमाग में छुट्टियों को लेकर भी ख्याल आता है. ताकि वह मस्ती कर सकें. आइए जानते हैं किस राज्य ने कितने दिन छुट्टी रहेगी.

हर साल दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यह अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, और लोग इस अवसर का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस बार दिवाली को लेकर कुछ कन्फ्यूजन था कि यह 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नवंबर को. आइए, जानते हैं कि विभिन्न राज्यों में दिवाली पर कितनी छुट्टियां घोषित की गई हैं.

उत्तर प्रदेश तीन दिन मौजा ही मौजा
उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी घोषित की है. इसके अलावा, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा. इस बार यूपी में दीपावली के दौरान परिवारों के लिए एक खास अवसर है, जिसमें वे एक साथ मिलकर इस महापर्व को मनाएंगे.

यह भी पढ़ें- Jobs 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत इस पद पर निकली वैकेंसी, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान
मध्य प्रदेश में दिवाली पर 1 और 2 नवंबर को छुट्टी रहेगी. साथ ही बिहार में 1 व 2 नवंबर का अवकाश रहेगा. राजस्थान में इस साल 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन की छुट्टी होगी, जहां मिट्टी के दीयों और पारंपरिक सजावट की खास परंपरा है.

गुजरात का ऐसा है हाल
गुजरात में दिवाली के साथ नववर्ष भी मनाया जाता है. यहां 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन की छुट्टी रहेगी. लोग इस दौरान अपने घरों की सफाई और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे, जिससे त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाएगा.

महाराष्ट्र में दो दिन की छुट्टी
महाराष्ट्र में आमतौर पर दिवाली पर दो दिन की छुट्टी रहती है. इस बार 1 और 2 नवंबर को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. इसके अतिरिक्त, स्कूलों में दिवाली से पहले और बाद में 7 से 10 दिन की छुट्टी मिलने की संभावना है, जिससे बच्चे अपने परिवार के साथ इस त्योहार का आनंद ले सकें.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: IAS छोड़ इस महिला ने चुना IPS, खूबसूरती की मामले बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे

दो दिन की छुट्टी
तमिलनाडु में दिवाली पर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की गई है. इस राज्य में पटाखों और मिठाइयों का विशेष महत्व होता है, जिससे लोग खास तैयारी कर रहे हैं. यह समय परिवारों के लिए एक साथ आने और खुशियों को साझा करने का होता है.

कर्नाटक, केरल और अन्य राज्य
कर्नाटक में दिवाली पर 1 और 2 नवंबर की छुट्टी रहेगी, जबकि केरल में 1 नवंबर को एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है. छोटे राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और ओडिशा में एक से दो दिन की छुट्टी रहेगी, जो स्थानीय परंपराओं पर निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: BBA Vs B.Com: 12वीं कॉमर्स के बाद कौन है सबसे बेहतर? कहां है करियर विकल्प, कितनी मिलती है सैलरी, पढ़ें यहां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget