एक्सप्लोरर

DU में इस तारीख को आयोजित होगी प्लेसमेंट ड्राइव, इन आसान स्टेप्स से कर दें अप्लाई, ये रहा डायरेक्ट लिंक

DU Placement Drive 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी इस तारीख को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव आयोजित करेगी. इसके लिए आवेदन कैसे और कहां से करना है? यहां पढ़िए ऐसे ही जरूरी डिटेल.

Delhi University Placement & Internship Drive 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. डीयू आने वाली 26 अक्टूबर यानी परसों प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन कर रहा है. वे कैंडिडेट्स जो इसमें हिस्सा लेना चाहते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ये प्लेसमेंट ड्राइव डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के अंडर आने वाले सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) द्वारा आयोजित की जाएगी. इस बारे में यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. आप इसे X यानी ट्विटर पर चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही placement.du.ac.in पर भी जा सकते हैं.

कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन

डीयू की इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव 2023 के लिए अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस के लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. ये स्टूडेंट किसी भी प्रोग्राम के हो सकते हैं. एप्लीकेशन सबमिट करने के लिए कैंडिडेट्स को सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. रिसर्च स्टूडेंट्स भी आवेदन के पात्र हैं और ये डीयू के किसी भी विभाग के हो सकते हैं.

इस पते पर पहुंच जाएं

दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव 2023 का आयोजन बॉटनी डिपार्टमेंट, गेट नंबर 4 के सामने होगा. स्टूडेंट्स डिटेल पता कर लें और सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सही समय पर यूनिवर्सिटी पहुंच जाएं.

इन नियमों का रखें ध्यान और ऐसे करें खुद को रजिस्टर

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को अपनी वैलिड ईमेल आईडी चाहिए होगी और उसकी सहायता से लॉगिन आईडी बनानी होगी.
  • इसे बनाने के बाद ही वे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. लॉगिन करें, फॉर्म भरें और जो फीस मांगी जा रही हो, वो भी भरें और जब प्रक्रिया पूरी हो जाए तो इसका प्रिंट निकालकर रख लें.
  • इसे प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव वाले दिन साथ लेकर जाएं.
  • ऐसा करने पर उन्हें एक आईडी कार्ड मिलेगा जिस पर उन्हें अपनी फोटो चिपकानी होगी.
  • ऐसा करें और संबंधित अधिकारी से इस पर साइन भी करवा लें.
  • अब प्लेसमेंट वाले दिन सही समय पर अपने सार डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंच जाएं.

इस डायरेक्ट लिंक से कराएं रजिस्ट्रेशन.

यह भी पढ़ें: UGC NET एग्जाम के लिए जल्द बंद हो जाएगा एप्लीकेशन लिंक, तुरंत कर दें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार ASO मेन्स के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार ASO मेन्स के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget