एक्सप्लोरर

Colleges Admission Schedule: डीयू और जेएनयू जैसे टॉप विश्वविद्यालयों में कब-कैसे होंगे एडमिशन, जानें पूरा प्रोसेस

Colleges Admission Schedule: देश के टॉप विश्वविद्यालयों में एडमिशन प्रोसेस और शेड्यूल के बारे में हम आज आपको बता रहे हैं.

Colleges Admission Schedule: अब जब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2022 के नतीजे आ गए हैं, तो अगला कदम किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने का है. किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए पहले छात्रों को उस यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट और कट ऑफ जारी करेंगे, जिसके बाद उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा.

एडमिशन प्रोसेस में शामिल होने वाले ज्यादातर विश्वविद्यालयों ने काउंसलिंग प्रक्रिया का ऐलान कर दिया है. बीएचयू, एएमयू, जेएनयू और श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने अभी तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा नहीं की है. आइए जानते हैं बाकी बचे विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन और प्रवेश तारीखों के बारे में

जामिया मिल्लिया इस्लामिया: विश्वविद्यालय 10 स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए 26 सितंबर को सीयूईटी-यूजी स्कोर के आधार पर अपनी पहली मेरिट सूची जारी करेगा.  छात्र 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एडमिशन ले पाएंगे. दूसरी मेरिट लिस्ट 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी. जिसके लिए 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच एडमिशन लिया जा सकेगा. तीसरी सूची 17 अक्टूबर तक जारी की जाएगी और छात्रों को प्रवेश के लिए दो दिन का समय मिलेगा, जोकि 20 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक एडमिशन ले सकेंगे.

दिल्ली विश्वविद्यालय: कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) या प्रवेश आवेदन प्रक्रिया का पहला चरण 10 अक्टूबर को खत्म होगा. दूसरा चरण 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर तक घोषित की जाएगी. डीयू ने अभी तक ये नहीं बताया है कि वो कितनी मेरिट लिस्ट जारी करेगा.

पांडिचेरी विश्वविद्यालय: यहां CUET 2022 स्कोर के माध्यम से एडमिशन प्रोसेस चल रही है. अस्थायी प्रवेश कैलेंडर जारी किया गया है जिसमें 6 अक्टूबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी. दूसरी सूची 11 अक्टूबर को और तीसरी 14 अक्टूबर को जारी होगी. शैक्षणिक सत्र 17 अक्टूबर से शुरू होगा. 

हैदराबाद विश्वविद्यालय: विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है. इसके लिए वेबसाइट mgahvcuet.samarth.edu.in पर जानकारी ली जा सकती है. मेरिट सूची जारी होने की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. कक्षाएं एक नवंबर से अस्थायी रूप से शुरू होंगी. 

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय: प्रवेश CUET (UG) स्कोर के आधार पर होगा. उम्मीदवार 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, और एससी, एसटी वर्ग के लिए 100 रुपये है. रजिस्ट्रेशन पूरे होने के बाद, विश्वविद्यालय 10 अक्टूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा. शैक्षणिक सत्र 1 नवंबर से शुरू होगा. 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और 10 अक्टूबर तक चलेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया 11 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी। विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए सीयूईटी सामान्यीकृत स्कोर पर विचार करेगा और शैक्षणिक सत्र 10 नवंबर से शुरू होगा। .

विश्व भारती विश्वविद्यालय: उम्मीदवारों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर है. इसके बाद एक मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग की जाएगी. यह पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी. शैक्षणिक सत्र एक नवंबर से शुरू होगा. 

असम विश्वविद्यालय: उम्मीदवार अलग-अलग आवेदनों में ज्यादा से ज्यादा दो कोर्स का चयन कर सकते हैं. प्रवेश केवल CUET स्कोर के आधार पर होगा. कोई अलग प्रवेश नहीं होगा, विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है, मेरिट सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी. 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एडमिशन होंगे. कक्षाएं 1 नवंबर से शुरू होंगी.

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय: सबसे पहले, उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर है. ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, प्रवेश कमेटी दस्तावेजों का सत्यापन करेगी. चयनित उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने के लिए एक ईमेल द्वारा सूचित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

ONGC Recruitment: ओएनजीसी में 871 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें- योग्यता, सैलरी और आवेदन का तरीका

Delhi University Webinar: अब एडमिशन लेने में नहीं होगी दिक्कत, मदद के लिए वेबिनार आयोजित करेगा DU

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Main 2027: जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन
जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन
AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
Agniveer: किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
Jobs News: SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान पर जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Embed widget