एक्सप्लोरर

DU Admissions 2024: CUET UG नहीं दी तो भी मिलेगा डीयू में दाखिला! जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

Delhi University Admissions 2024: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली सीटों को भरने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय क्लास 12 के अंकों का उपयोग करेगा. यह फैसला यूजीसी की एसओपी के बाद लिया गया है.

Delhi University Admissions 2024: अगर आप CUET UG एग्जाम में शामिल नहीं हुए थे तब भी आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल सकता है. दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया है कि वह नियमित दाखिले की प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए 12वीं क्लास के नंबरों का इस्तेमाल करेगा. यह फैसला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए जारी की गई एक एसओपी के बाद लिया गया है. यूजीसी ने निर्देश में कहा है कि सभी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की सीटें भरी जाएं.

यूजीसी ने कहा कि एक पूरे शैक्षणिक वर्ष के लिए सीटें खाली छोड़ देना संसाधनों की बर्बादी है और कई छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से वंचित करता है. डीयू के वीसी प्रो. योगेश सिंह का कहना है कि हम यूजीसी के निर्देश का स्वागत करते हैं. हम इस बात के प्रति भी संवेदनशील हैं कि किसी भी पाठ्यक्रम में सीटें खाली नहीं रहनी चाहिए. ग्रेजुएट प्रोग्रम में खाली सीटों को भरने के लिए 12वीं क्लास के नंबरों का इस्तेमाल करेंगे.

डीयू में 71 हजार सीटें

बीते वर्ष डीयू में करीब 5,000 सीटें विभिन्न तरीकों से भरने के बावजूद खाली रह गई थीं. यूजीसी की तरफ से जारी एसओपी के अनुसार विश्वविद्यालय नियमित दाखिले के चरणों के बाद खाली रहने पर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स के लिए अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित कर सकते हैं. 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है. दिल्ली विश्वविद्यालय 65 से अधिक कॉलेजों में 71,000 से अधिक सीटें कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) के माध्यम से प्रदान कर रहा है.

ये हैं जरूरी बातें

28 मई को शुरू हुई विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में लगभग 270,000 छात्रों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर पंजीकरण किया. यूजीसी के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीयूईटी स्कोर मुख्य मानदंड बना रहेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार जिन छात्रों ने सीयूईटी दिया है, चाहे उन्होंने पहले संबंधित विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रमों या कार्यक्रमों के लिए आवेदन किया हो या नहीं, उन पर भी विचार किया जा सकता है. यदि सीयूईटी आवेदक सूची समाप्त हो जाती है, तो विश्वविद्यालय खाली सीटों को भरने के लिए अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित कर सकते हैं या फिर संबंधित विभाग को स्क्रीनिंग टेस्ट करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: DU Admissions 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शुरू की अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए प्रोसेस, यहां जान लें जरूरी बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?

Embed widget