एक्सप्लोरर

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की कक्षा 10 और 12 में दाखिले के लिए क्या करना होगा?

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लास 10वीं और 12वीं में प्रवेश के लिए प्रोसेस जल्द शुरू हो जाएगी. आवेदन करने के लिए फॉर्म कल से शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होंगे.

Delhi Government Schools Admissions: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने राजधानी के सरकारी स्कूलों में क्लास 10वीं और 12वीं में एडमिशन प्रोसेस का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. शेड्यूल के अनुसार सरकारी स्कूलों में क्लास 10वीं और 12वीं में प्रवेश लिए परीक्षा का आयोजन 9 मई को किया जाएगा. जबकि दाखिले के लिए फॉर्म 18 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक मौजूद रहेंगे. छात्र ने जिस स्कूल में प्रवेश लेने के लिए आवेदन किया है, उसे वहां से 7 मई को एडमिट कार्ड मिल जाएगा. एडमिशन के लिए निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर स्कूल में जमा कर सकेंगे.

जारी शेड्यूल के अनुसार एडमिशन के लिए 9 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. जबकि 14 मई को एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. वहीं, 21 मई तक सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को उप शिक्षा निदेशक (डीडीई) कार्यालय में दाखिले की सभी फाइलें जमा करनी होंगी.

10वीं में प्रवेश के लिए पात्रता

10वीं क्लास में प्रवेश लेने के लिए छात्र का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 9वीं क्लास पास होना जरूरी है.

12वीं में प्रवेश के लिए पात्रता

  • विज्ञान (गणित और गणित के बिना): 55% अंक, गणित में कम से कम 50% और इसके बिना गणित में कम से कम 40%, अंग्रेजी और विज्ञान में कम से कम 50% अंक.
  • कॉमर्स (गणित और गणित के बिना): कम से कम 50% अंक, अंग्रेजी में कम से कम 45% अंक, गणित में 50% और सामाजिक विज्ञान में 45% अंक.

जरूरी बातें

छात्रों को राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय व डा. भीमराव अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस को छोड़कर अन्य सभी स्कूलों में प्रवेश मिलेगा. अभिभावक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. भरा हुआ फॉर्म संबंधित स्कूल में जमा करें. ज्यादा डिटेल्स के लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट देख सकते हैं.

ये हैं जरूरी डेट्स

  • आवेदन करने की तारीखें: 18 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024
  • एग्जाम डेट: 9 मई 2024 (सुबह 10 बजे से 12 बजे तक)
  • रिजल्ट डेट : 14 मई 2024
  • एडमिशन लिस्ट: 21 मई 2024 तक जमा करनी होगी

यह भी पढ़ें- UPSC CSE Topper: आदित्य ने प्राइवेट नौकरी छोड़ी, IPS रास नहीं आया और फिर सिविल सेवा में टॉप कर पूरा किया आईएएस बनने का सपना

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget