एक्सप्लोरर

Delhi Budget 2024: दिल्ली में 'सरस्वती' को 'लक्ष्मी' की सौगात, केजरीवाल सरकार ने शिक्षा के लिए जारी किया 16,396 करोड़ का बजट

Delhi Budget: दिल्ली की वित्त मंत्री ने सोमवार को बजट पेश किया. 2024-25 के बजट में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं.

Delhi Budget 2024 Announcement: राजधानी दिल्ली का आज बजट पेश हुआ है. विधानसभा में बजट दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने पेश किया. बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. इस साल एजुकेशन पर 16,396 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. जबकि वित्त मंत्री ने वर्ष 2024-25 के लिए 76 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया है.

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार में शिक्षा पर काफी फोकस किया गया है. इस दौरान सरकारी स्कूलों में काफी बदलाव आया है. मंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. हमने राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा के लिए बजट दोगुना कर दिया है. उन्होंने कहा कि आज हम दिल्ली में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ का बजट प्रस्तावित कर रहे हैं. वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि केजरीवाल सरकार के आने से पहले दिल्ली सरकार के स्कूलों की स्थिति अच्छी नहीं थी.

शिक्षकों के प्रशिक्षण पर काम

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बता दें कि फिलहाल दिल्ली की शिक्षा मंत्री भी आतिशी मार्लेना ही हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षकों के प्रशिक्षण पर काम कर रही है. सरकार अब तक 47,914 शिक्षकों को नियमित कर चुकी है. वहीं, 7 हजार रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है.

अच्छा प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी

वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे पहले से बेहतर हुए हैं. अब सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार ने हजारों की संख्या में नए क्लास रूम बनवाए हैं. राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में सीटों में 20,000 की वृद्धि की गई है. अब इन संस्थानों में वर्तमान में कुल 93,000 छात्र नामांकित हैं.

यह भी पढ़ें- देश के इस राज्य में लगातार बढ़ रहे नर्सरी में ही स्कूल छोड़ने वाले बच्चे, इकॉनमिक सर्वे में सामने आई हकीकत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget