एक्सप्लोरर

CUET UG 2023: परीक्षा पास करने के बाद क्या होगा अगला स्टेप, कैसे मिलेगा पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस

CUET UG Result 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के नतीजे जारी हो चुके हैं. अब कैंडिडेट्स को उनके स्कोर के आधार पर कॉलेज में एडमिशन मिलेगा. इसका प्रोसेस क्या होगा, जानते हैं.

What After CUET UG Result 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के नतीजे जारी हो चुके हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने एग्जाम में भाग लिया था वे cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ कैंडिडेट्स के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि अब अगला स्टेप क्या होगा. नतीजे जारी होने के बाद एडमिशन प्रोसेस कैसे आगे बढ़ेगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी सीयूईटी 2023 के नतीजे वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर लें और स्कोरकार्ड के कई सारे प्रिंट निकाल लें. ये आपको उन सभी कॉलेजों में लगाने होंगे जहां आपने एडमिशन के लिए रुचि दिखाते हुए फॉर्म में जानकारी दी थी.

जिन कॉलेजों को चुना था, वहां करें अप्लाई

सीयूईटी यूजी का फॉर्म भरते समय ही कैंडिडेट्स से पूछा गया था कि वे कहां एडमिशन लेना चाहेंगे. सभी कैंडिडेट्स ने एप्लीकेशन फॉर्म में प्रिफरेंस लिस्ट दी होगी और अब उन्हें उस कॉलेज के फॉर्म निकलने का इंतजार करना होगा.

कुछ ही दिनों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए विभिन्न कॉलेज फॉर्म निकालेंगे और आवेदन आमंत्रित करेंगे. आप अपने पसंदीदा कॉलेज में अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उनकी वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन कराएं. सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ ही सीयूईटी स्कोरकार्ड लगाएं.

क्या होगा अगला स्टेप

जब छात्र कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर देंगे उसके बाद एक समय सीमा के अंदर कॉलेज द्वारा कट-ऑफ मार्क्स रिलीज किए जाएंगे. जो कैंडिडेट उस कट-ऑफ मार्क्स की रेंज के अंदर होंगे केवल उनको ही एडमिशन मिलेगा.

ये भी जान लें कि कट-ऑफ मार्क्स, कॉलेज, कोर्स, कैटगरी सभी के हिसाब से अलग-अलग होगा. जो कैंडिडेट उस कट-ऑफ के अंदर आएंगे, वे एडमिशन के लिए अगला स्टेप ले सकते हैं. यानी फीस भरकर अपना आवेदन पक्का कर सकते हैं.

कई लिस्ट होंगी जारी

किसी भी कॉलेज के सभी कोर्सेस के लिए कट-ऑफ लिस्ट कई बार जारी होगी. ऐसा तब तक होगा जब तक उनकी सारी सीटें भर नहीं जाएंगी. हो सकता है पूरी प्रक्रिया होने के बाद भी सीटें बचें तो उन खाली सीटों के लिए फिर से आवेदन मांगे जाएं. इसलिए ये प्रक्रिया कई राउंड में पूरी होगी.

आप अपने कॉलेज और प्रोग्राम पर नजर रखें और अगर एक जगह एडमिशन न हो तो दूसरी जगह ले लें. इस तरह से मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मुख्य तौर पर आपके सीयूईटी स्कोर पर आधारित होगा.

यह भी पढ़ें: पावर और फेम चाहिए तो बनाएं ED में करियर, मिलेगी शानदार सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget