एक्सप्लोरर

CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी नतीजों में हो रही देरी की भरपाई ऐसे करेंगे DU, JNU, जान लें योजना

CUET UG Result Delayed: सीयूईटी यूजी के नतीजे देर से जारी होने की सूरत में सेशन भी देर से शुरू होगा. कम समय में कोर्स पूरा करवाने के लिए डीयू और जेएनयू ने कमर कस ली है. ये है प्लान.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 के नतीजे कब तक आएंगे इस बारे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है. इस बीच जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा में समस्याओं की शिकायत 30 जून के पहले की थी, उनके लिए एनटीए फिर से सीयूईटी यूजी का आयोजन 19 जुलाई के दिन कर रहा है. ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अब नतीजे 19 जुलाई के बाद ही या संभवत: जुलाई के अंत तक जारी होंगे. इससे यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में प्रवेश में देरी होगी.

देर से शुरू होगा सेमेस्टर

सीयूईटी यूजी के नतीजे आने के बाद ही कॉलेजों, यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी और इसमें भी कुछ समय लगेगा. ऐसे में ये तय है कि पहला सेमेस्टर देर से शुरू होगा और कोर्स पूरा कराने के लिए टीचर्स को हमेशा से कम समय ही मिल पाएगा. इस समय की कमी को बचाने के लिए डीयू और जेएनयू जैसी यूनिवर्सिटी योजना बना रही हैं.

क्या है प्लान

पीटीआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की योजना है कि वे वीकेंड में भी क्लासेस कराएंगे और इस साल कम दिनों का विंटर ब्रेक देंगे. इससे स्टूडेंट्स और टीचर्स को कुछ अतिरिक्त समय मिल जाएगा जिसमें वे कोर्स पूरा करा सकते हैं.

एक्स्ट्रा क्लासेस की पड़ेगी जरूरत

यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का मानना है कि लेट नतीजों से नया सेमेस्टर देर से शुरू हो पाएगा. ऐसे में पढ़ाई के नुकसान को कवर करने के लिए एक्स्ट्रा क्लालेस चलानी पड़ सकती हैं. हो सकता है कि वीक 5 दिनों का न होकर 6 दिनों का हो और शनिवार को भी कक्षाएं चलायी जाएं. इसके साथ ही सिलेबस खत्म करने के लिए विंटर ब्रेक को भी शॉर्ट किया जा सकता है.

ये यूनिवर्सिटी भी कर रही है प्लान

डीयू और जेएनयू के अलावा अंबेडकर यूनिवर्सिटी भी एक्स्ट्रा क्लासेस लेने की योजना बना रही है. इनका इरादा है कि छुट्टियां कम की जाएंगी और वीकेंड व ईवनिंग क्लासेस की मदद से डिले को कवर किया जाएगा. ऐसा इसिलए होगा ताकि सिलेबस को कवर किया जा सके.

कब से शुरू होता है नया सेशन

अमूमन फर्स्ट क्लास के स्टूडेंट्स के लिए नया सेशन 1 अगस्त से शुरू होता है. अगर अगले डेढ़ से दो हफ्ते में नतीजे नहीं आते हैं तो ऐसा होना मुमकिन नहीं होगा. इस नुकसान को कवर करने की योजना यूनिवर्सिटीज बना रही हैं. शाम की क्लासेस से लेकर, शॉर्टर विंटर ब्रेक और वीकेंड पर क्लासेस तक हर तरीक अपनाकर इस नुकसान की भरपाई करने की कोशिश की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: सीयूईटी यूजी री-टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड रिलीज, यहां से करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget