एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: फिर से होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा, केवल इन कैंडिडेट्स के लिए NTA कराएगा री-टेस्ट

CUET UG 2024 Re-Test: एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2024 री-टेस्ट की तारीख जारी कर दी है. इस दिन परीक्षा केवल कुछ कैंडिडेट्स के लिए आयोजित होगी. इस बारे में एनटीए ने नोटिस भी प्रकाशित किया है.

NTA To Conduct CUET UG 2024 Re-Test: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 की पुन: परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक सीयूईटी यूजी री-टेस्ट का आयोजन 19 जुलाई के दिन किया जाएगा. ये परीक्षा केवल उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित होगी जिन्होंने परीक्षा में खामियों की शिकायत की थी और री-टेस्ट की मांग की थी. एनटीए ने पहले ही साफ किया था कि री-टेस्ट का आयोजन केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने 30 जून के पहले अपनी शिकायत दर्ज करायी थी.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बारे में एनटीए ने कहा है कि जिन कैंडिडेट्स ने 30 जून के पहले सीयूईटी यूजी 2024 के संबंध में शिकायत दर्ज की थी, इसके साथ ही वे कैंडिडेट्स जिनकी शिकायत rescuetug@nta.ac.in पर 7 से 9 जुलाई 2024 के बीच मिली (शाम के 5 बजे के पहले), उनको रिव्यू किया गया है. इन शिकायतों के आधार पर प्रभावित कैंडिडेट्स के लिए री-एग्जामिनेशन का आयोजन 19 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को किया जाएगा. ये परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित होगी.

कब जारी होंगे नतीजे

री-टेस्ट की तारीख आने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अब रिजल्ट इसके बाद ही जारी होगा. हालांकि एनटीए ने अभी इस बारे में कोई अपडेट शेयर नहीं किया है पर ऐसा अनुमान है कि अब नतीजे री-टेस्ट के बाद ही घोषित होंगे. सभी कैंडिडेट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है.

उम्मीदवारों को दी गई सूचना

जिन कैंडिडेट्स की शिकायतों के आधार पर उनके लिए री-टेस्ट आयोजित किया जा रहा है, उन सभी को ईमेल के माध्यम से सूचना दे दी गई है. इसके अलावा कैंडिडेट्स इस बाबत जारी नोटिस देखने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर भी जा सकते हैं.

इस डेट तक आ सकता है रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 19 जुलाई को री-टेस्ट आयोजित होने के बाद 22 जुलाई के दिन नतीजे जारी किए जा सकते हैं. हालांकि नोटिस में रिजल्ट के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. बेहतर होगा लेटेस्ट जानकारियों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

आंसर-की को लेकर क्या कहा

एनटीए ने ये भी कहा कि 7 से 9 जुलाई के बीच आंसर-की पर ऑब्जेक्शन आमंत्रित किए गए थे. इन पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के द्वारा विचार किया जाएगा और जो भी कमियां होंगी उन्हें दूर करके फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी और इसे ही सीयूईटी यूजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. इस बार 13.38 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी. 

यह भी पढ़ें: बैंक से लेकर यूनिवर्सिटी तक, यहां चल रही है बंपर पदों पर भर्ती, तुरंत कर दें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget