एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: क्या फिर से होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा? NTA ने एग्जाम को लेकर कही ये बड़ी बात

CUET UG Re-Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी फिर से सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित कराएगी क्या. क्या सभी को एग्जाम देना होगा? जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब.

NTA May Conduct CUET UG Exam Again: नीट यूजी को लेकर शुरू हुए विवाद अभी थमे नहीं थे कि सीयूईटी यूजी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट 2024 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इसके मुताबिक कुछ स्टूडेंट्स ने परीक्षा से संबंधित शिकायतें की थी, हो सकता है कि एनटीए इन कैंडिडेट्स के लिए फिर से सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित करे. अगर ऐसा होता है तो 15 से 19 जुलाई के बीच किसी एक दिन एग्जाम फिर से आयोजित किया जा सकता है. ये पेपर पेन-पेपर मोड में न होकर सीबीटी यानी कंप्यूटर मोड में आयोजित होगा.

क्या कहना है एनटीए का

इस बारे में एनटीए का कहना है कि 30 जून के पहले जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा आयोजन को लेकर जो भी शिकायते की हैं, केवल उन पर ही विचार किया जाएगा. एजेंसी ने ये भी कहा कि अगर परीक्षा संचालकों को लेकर जो शिकायतें की गई हैं, वो सही पाई गईं तो ऐसे कैंडिडेट्स के लिए फिर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन होगा.

शुरू हुई प्रक्रिया

इसके साथ ही 30 जून तक एनटीए को जो भी शिकायतें मिली हैं, उन्हें निपटाने का काम शुरू कर दिया गया है. कैंडिडेट्स द्वारा की गई शिकायतों की जांच की जाएगी और अगर उनके कहे मुताबिक कहीं कोई समस्या पाई गई तो पुन: परीक्षा होगी. बता दें कि कुछ स्टूडेंट्स का कहना है कि कई केंद्रों पर समय बर्बाद हुआ और तकनीकी समस्याएं भी आयीं.

एडमिट कार्ड भी होगा जारी!

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि एनटीए ने पुन: परीक्षा कराने का फैसला कर लिया है और जिन कैंडिडेट्स ने शिकायत दर्ज की है, उनके लिए 15 से 19 जुलाई के बीच परीक्षा फिर से आयोजित होगी. इस परीक्षा के एडमिट कार्ड भी अलग से जारी किए जाएंगे. इसके कुछ दिन बाद ही नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.

वेबसाइट पर रखें नजर

इस बारे में कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए समय-समय पर एनटीए की वेबसाइट विजिट करत रहें. इस बारे में अगर कोई भी अपडेट होगा तो वो सबसे पहले वेबसाइट पर शेयर किया जाएगा. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है - exams.nta.ac.in/CUET-UG.

आंसर-की हुई है रिलीज

इस बीच एनटीए ने सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी है. इस पर कल यानी 9 जुलाई तक आपत्ति की जा सकती है. इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज होगी और फिर रिजल्ट रिलीज किया जाएगा. हालांकि वर्तमान परिदृश्य में जहां फिर से परीक्षा आयोजन की बात चल रही है, ऐसे में रिजल्ट रिलीज में देरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर उठेगा नीट कैंसिलेशन का मुद्दा, सीजेआई करेंगे सुनवाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Courses After Retirement: रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
Sanjiv Goenka Education: कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget