एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी, यहां से करें चेक, पढ़ें रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

CUET UG 2024 Answer Key: सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 की आंसर-की रिलीज कर दी गई है. इसे चेक करने के लिए आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. अब रिजल्ट रिलीज होंगे.

NTA Releases CUET UG 2024 Answer Key: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट की आंसर-की का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा आखिरकार पूरी हुई. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 की आंसर-की रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की सीयूईटी यूजी परीक्षा में बैठे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – exams.nta.ac.in/CUET. आंसर-की के बाद अब नतीजों की बारी है.

ये भी हुए हैं जारी

सीयूईटी यूजी 2024 के नतीजों के साथ ही एनटीए ने क्वैश्चन पेपर और रिस्पांस शीट भी रिलीज की हैं. कैंडिडेट्स इन्हें भी ऊपर बतायी गई वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ये भी जान लें कि ये प्रोविजनल आंसर-की हैं, जिन पर कैंडिडेट्स आपत्ति कर सकते हैं.

इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति

सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर-की पर एनटीए ने ऑब्जेक्शन आमंत्रित किए हैं. इन आंसर-की पर आपत्ति 7 से 9 जुलाई 2024 के बीच की जा सकती है. ये भी जान लें कि आप जितने सवालों पर आपत्ति करेंगे उनके लिए आपको प्रति सवाल 200 रुपये शुल्क देना होगा. ये शुल्क नॉन-रिफंडेबल है यानी इसकी वापसी नहीं होगी. 

इसके बाद फाइनल आंसर-की होगी जारी

ये प्रोविजनल आंसर-की है, जिस पर कैंडिडेट्स से आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं. इन ऑब्जेक्शंस पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा विचार किया जाएगा और विचार करने के बाद अगर कहीं कोई बदलाव होगा तो उसके साथ फाइनल आंसर-की जारी होंगी. इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें आंसर-की

  • एनटीए ने सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी है और इसे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाना होगा.
  • यहां सीयूईटी यूजी 2024 आंसर-की नाम का लिंक आपको दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको अपने डिटेल्स यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ वगैरह डालनी होगी.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही आपकी आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें. ये आगे आपके काम आएगा. 

रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15 से 29 मई 2024 के बीच किया गया था. अब आंसर-की रिलीज हुई है और इसके बाद रिजल्ट जारी किए जाएंगे. प्रोविजनल आंसर-की के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज होती है और फिर नतीजे आते हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अब रिजल्ट किसी भी समय रिलीज किया जा सकता है. बेहतर होगा कैंडिडेट्स लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें. 

यह भी पढ़ें: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 का नोटिस जारी, इस दिन से करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget