एक्सप्लोरर

CLAT 2025 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए इस दिन खुलेगा लिंक, जान लें पात्रता, फीस और एग्जाम डेट

CLAT 2025 Notice Out: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 का नोटिस जारी कर दिया है. आवेदन 15 जुलाई से शुरू होंगे और अप्लाई करने की लास्ट डेट ये है.

CNLU Releases CLAT 2025 Notification: लॉ कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट 2025 परीक्षा के लिए नोटिस रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की क्लैट परीक्षा देना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस बाबत जारी नोटिस देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है - consortiumofnlus.ac.in. यहां से आपको एग्जाम से जुड़े सभी जरूरी डिटेल पता चल जाएंगे.

इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई 2024 से शुरू होंगे और अप्लाई करने की आखिर तारीख 15 अक्टूबर 2024 है. इस समय सीमा के अंदर बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

इस डेट पर होगा एग्जाम

क्लैट 2025 परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2024 के दिन किया जाएगा. जहां तक टाइमिंग की बात है तो एग्जाम एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित होगा. ये भी जान लें कि इस परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स यूजी और पीजी दोनों ही कक्षाओं में प्रवेश पाते हैं.

क्या है एलिजबिलिटी

क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने कम से कम 45 परसेंट मार्क्स के साथ 12वीं पास की हो. आरक्षित श्रेणी के लिए ये 40 परसेंट है. जो कैंडिडेट्स इस साल 12वीं की परीक्षा देंगे, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

क्लैट पीजी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किस मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 परेंसट मार्क्स के साथ एलएलबी की डिग्री ली हो. आरक्षित श्रेणी के लिए ये 45 परसेंट है. लॉ यूजी के आखिरी साल के कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं.

कितनी लगेगी फीस

क्लैट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आपको 4000 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 3500 रुपये है. अन्य डिटेल विस्तार से जानने के लिए ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जा सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

  • रजिस्ट्रेशन लिंक खुलने के बाद आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी consortiumofnlus.ac.in पर.
  • यहां आपको एक्टिव होने के बाद CLAT 2025 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको अपने डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन कराएं, फीस जमा करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाकर फॉर्म सबमिट कर दें.
  • इसके बाद कंफर्मशन पेज को डाउनलोड कर लें और इसकी कॉपी निकालकर रख लें. ये आगे आपके काम आएगी.

यह भी पढ़ें: नीट पीजी एग्जाम में अब नहीं होगी कोई गड़बड़ी, हुए ये इंतजाम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget