एक्सप्लोरर

CUET PG 2024: आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नोट कर लें काम के टिप्स

CUET PG 2024 Registration: सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. फॉर्म भरते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो असुविधा नहीं होगी.

CUET PG 2024 Registration Points To Keep In Mind: सीयूईटी पीजी देने की योजना बना रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर इस एग्जाम के लिए फॉर्म भरने यानी रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. बता दें कि ये दूसरा मौका जब ऐसा किया गया है. आवेदन करते समय कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो परेशानी नहीं होगी. आज हम शेयर कर रहे हैं कुछ टिप्स जो आपके काम आ सकते हैं. साथ ही बाकी बदलावों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन के समय अपनी फोटो और सिग्नेचर जरूर अपलोड करें. ये ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनके बिना आपका आवेदन अधूरा माना जाएगा. अप्लाई करते समय अपना नाम, माता-पिता का नाम, ग्रेजुएशन के डिटेल आदि सावधानी से भरें और ये भी देख लें कि इसमें कहीं कोई गलती न हो. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के लिए एक ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा. इसका इस्तेमाल करें और मोबाइल नंबर सावधानी से भरें. शुरू से लेकर एंड तक आपको यही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना है. फीस का पेमेंट जरूर करें और एंड में एप्लीकेशन की स्टेटस जरूर देख लें. फॉर्म सबमिट हुआ या नहीं, ये यहां से पता चल जाएगा. 

ये है नई लास्ट डेट

सीयूईटी पीजी 2024 के आवेदन करने की नई लास्ट डेट 7 फरवरी 2024 कर दी गई है. इसके साथ ही अब फीस भरने की आखिरी तारीख 8 फरवरी हो गई है. करेक्शन विंडो 9 फरवरी को खुलेगी और 11 फरवरी 2024 तक खुली रहेगी. इस बीच में आप जो भी करेक्शन चाहें कर सकते हैं.

ये हैं दूसरी जरूरी तारीखें

एग्जामिनेशन सिटी स्लिप 4 मार्च के दिन जारी होगी. कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड 7 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 से 28 मार्च 2024 के बीच किया जाएगा. पेपर की अवधि 1.45 घंटा होगी और हर दिन एग्जाम तीन शिफ्टों में होगा.

प्रोविजनल आंसर-की 4 अप्रैल के दिन रिलीज होगी. अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए एनटीए की वेबसाइट – pgcuet.samarth.ac.in पर जा सकते हैं.

ये वेबसाइट देखते रहें

ऊपर बतायी गई वेबसाइट के अलावा आप nta.ac.in पर भी जा सकते हैं. इके अलावा हेल्प लाइन नंबर – 011 – 407590000 पर कॉल भी कर सकते हैं. इसके अलावा इस ईमेल एड्रेस पर भी मेल किया जा सकता है – cuet-pg@nta.ac.in. कहीं किसी भी प्रकार की समस्या हो तो इस हेल्पलाइन नंबर से लेकर ईमेल एड्रेस तक पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है. इसके साथ ही लगातार वेबसाइट विजिट करते रहें.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ये कर सकते हैं अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी
अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget