एक्सप्लोरर

CUET 2024: क्या अगले साल फिर से परीक्षा दी जा सकती है, क्या हैं नियम? जानते हैं

CUET Important Update: अगर किसी वजह से आप इस साल होने वाली सीयूईटी परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं या एग्जाम दे भी रहे हैं तो दोनों ही कंडीशन में क्या अगले साल एग्जाम दे सकते हैं? जानें.

Can I Give CUET Next Year: मनपसंद कॉलेज और कोर्स में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स को सीयूईटी परीक्षा देनी होती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है. सीयूईटी एग्जाम यूजी और पीजी दोनों लेवल पर आयोजित होता है. बारहवीं पास करने के बाद अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए इस परीक्षा को पास करना जरूरी है. ऐसे में कई बार कैंडिडेट्स के मन में परीक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल उमड़ते हैं. उन्हीं में से एक है कि क्या वे अगले साल ये एग्जाम दे सकते हैं? जानते हैं इसका जवाब.

क्या अगले साल परीक्षा दे सकते हैं?

इस सवाल का जवाब है हां, आप बिलकुल अगले साल इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. यही नहीं आप जितनी बार चाहें उतनी बार इस एग्जाम में बैठ सकते हैं. इसके लिए नंबर ऑफ अटेम्प्ट्स की कोई लिमिट नहीं है. इसके साथ ही एनटीए ने कोई एज लिमिट भी फिक्स नहीं की है. आपने इस साल परीक्षा दी है उसके बाद भी अगले साल की परीक्षा में बैठ सकते हैं. 

एक्सपर्ट ने कही यह बात

सीयूईटी यूजी की तैयारी कराने वाले प्लेटफॉर्म एग्जाम फैक्टर के कंटेंट हेड संतोष आनंद के मुताबिक, सीयूईटी यूजी का फोकस 12वीं कक्षा के सिलेबस पर आधारित होता है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे जब 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं तो उसे बेहद गंभीरता से लें. हालांकि, हालात की वजह से कुछ स्टूडेंट्स ऐसा करने में नाकाम रहते हैं. ऐसे में उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे स्टूडेंट्स को अगले साल कड़ी मेहनत करनी चाहिए.

अगर ये वजह है तो क्या करें?

सीयूईटी परीक्षा में अगले साल शामिल होने के पीछे वजह कोई भी हो इससे फर्क नहीं पड़ता. जैसे इस साल आपको मन का कॉलेज नहीं मिला या इस साल आप ठीक से तैयारी नहीं कर पाए इसलिए परीक्षा में नहीं बैठना चाहते. इस साल आप दूसरी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे इसलिए सीयूईटी नहीं देना चाहते, इस साल सेलेक्शन नहीं हुआ, इस साल एग्जाम मिस हो गया या कोई भी और वजह हो इससे फर्क नहीं पड़ता. आप हर सूरत में अगले साल ये एग्जाम दे सकते हैं.

एक साल चलती है रैंक

अगर सीयूईटी में शामिल होते हैं और परीक्षा पास करते हैं तो आपको जो भी रैंक मिलती है वो पूरे एक साल के लिए मान्य होती है. हालांकि हर कॉलेज/यूनिवर्सिटी में एडमिशन का एक समय होता है लेकिन इस स्कोर की मान्यता एक साल की होती है. अगले साल के एडमिशन के लिए आप इस साल की रैंक को फायदा नहीं उठा सकते. इस साल अगर आप परीक्षा पास कर लेते हैं और मन का कॉलेज मिलने पर भी प्रवेश नहीं लेते तो अगले साल फिर से एग्जाम में बैठना होगा, इसे पास करना होगा. 

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद टूरिज्म में बनाएं करियर, होगी बढ़िया कमाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

QS Ranking 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग
IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग
IIT Kanpur: इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन
इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन
RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Agniveer Service Extension: केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget