एक्सप्लोरर

CSJMU में करियर की नई राह, हेल्थ साइंसेज से लेकर विदेशी भाषाओं तक पढ़ाई के नए विकल्प

कानपुर के सीएसजेएम विश्वविद्यालय में 32 नए कोर्सों को मिली हरी झंडी मिली है. जिसके बाद अब छात्र यहां से ये 32 कोर्स भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स...

शिक्षा की दुनिया में संभावनाओं की कोई सीमा नहीं होती. कभी छात्र शिक्षा के दरवाजे तक पहुंचते हैं, तो कभी शिक्षा खुद उनके लिए नए अवसरों का द्वार खोलती है. लेकिन इन दोनों के बीच एक मजबूत सेतु का काम करता है शिक्षा को दिशा देने वाला नेतृत्व.

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने ठीक यही भूमिका निभाई है. छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने विश्वविद्यालय को न सिर्फ स्थानीय, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कई नए शैक्षिक कदम उठाए हैं. हाल ही में विश्वविद्यालय की शिक्षा परिषद की बैठक में 32 नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई, जो आने वाले सत्र से शुरू किए जाएंगे.

इन नए पाठ्यक्रमों में चिकित्सा, विज्ञान, पर्यावरण, विदेशी भाषाओं और तकनीक से जुड़े कोर्स शामिल हैं. सबसे खास बात यह है कि इन कोर्सों की मदद से अब कानपुर और आसपास के छात्रों को अन्य राज्यों या विदेशों में पढ़ाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

हेल्थ साइंसेज में मिलेंगे नए विकल्प

सीएसजेएमयू हेल्थ साइंसेज स्कूल के अंतर्गत चार नए पाठ्यक्रम शुरू करेगा. इनमें बैचलर इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (40 सीट, 4 वर्ष), बैचलर इन डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी (40 सीट, 4 वर्ष), मास्टर इन मेडिकल रेडियोलॉजी (30 सीट, 2 वर्ष) और मास्टर इन ऑप्टोमेट्री (30 सीट, 2 वर्ष) प्रमुख हैं.

यह भी पढ़ें- 10वीं पास युवाओं के पास सुनहरा मौका, राजस्थान में निकली 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

बेसिक साइंसेज और पर्यावरण में नवाचार

स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में वैदिक गणित का 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स (20 सीट) शुरू होगा. साथ ही एमएससी इन मैथमेटिक्स विद एआई एंड डेटा साइंस (30 सीट, 2 वर्ष), एमएससी इन एनवायरमेंट सस्टेनेबिलिटी एंड गवर्नेंस (15 सीट, 2 वर्ष) और एमएससी इन फ्रेगरेंस एंड फ्लावर केमिस्ट्री (15 सीट, 2 वर्ष) को भी मंजूरी मिली है.

यह भी पढ़ें- मैनेजर बनना है? इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड में सुनहरा मौका, जानिए कैसे करना है आवेदन

विदेशी भाषाओं में करियर के अवसर

स्कूल ऑफ लैंग्वेज के अंतर्गत रूसी, स्पेनिश और मैंडरिन भाषाओं के 1 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स (20-20 सीट) शुरू किए जाएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है.

एआई, कानून और खेलों में भी नए कदम

बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा. साथ ही एलएलएम में 120 सीटों के साथ कानूनी शिक्षा का विस्तार होगा. म्यूजिक व स्पोर्ट्स एकेडमी, इंटरनेशनल फैकल्टी प्रोग्राम और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस जैसी नई पहलें भी होंगी.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: शादी के बाद भी नहीं टूटा हौसला, कश्मीर में चमकी IPS अफसर की कहानी!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ONGC में अप्रेंटिस के 3047 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर तक करें आवेदन
ONGC में अप्रेंटिस के 3047 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर तक करें आवेदन
UP Special TET 2026: ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी
ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी
NEET UG Stray Vacancy Round: MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन
MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन
शिक्षक भर्ती के नियम बदलने की तैयारी, अब 4 साल का ITEP कोर्स करने वाले भी बनेंगे शिक्षक 
शिक्षक भर्ती के नियम बदलने की तैयारी, अब 4 साल का ITEP कोर्स करने वाले भी बनेंगे शिक्षक 

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget