एक्सप्लोरर

Kerala College Reopening: केरल में 1 साल के बाद 4 अक्टूबर से फिर खुलेंगे कॉलेज, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य

Kerala College Reopening: केरल में 4 अक्टूबर से कालेज खुल जाएंगे. इस दौरान डिग्री और PG कोर्सेज के फाइनल सेमेस्टर की कक्षाएं कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए आयोजित की जाएंगी.

केरल में कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के साथ ही, राज्य में कॉलेज भी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक साल से अधिक समय के बाद 4 अक्टूबर से फिर से खोल दिए जाएंगे. हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के जॉइंट सेक्रेटरी सजुकुमार ने एक आदेश में कहा कि डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के फाइनल सेमेस्टर की कक्षाएं कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए शुरू की जाएंगी.

फाइनल ईयर के PG कोर्स 100% छात्र उपस्थिति के साथ होंगे आयोजित

आदेश में कहा गया है कि, “उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी संस्थान 4 अक्टूबर से काम करना शुरू कर देंगे." फाइनल ईयर के पीजी कोर्सेज पूरी उपस्थिति के साथ आयोजित किए जाएंगे, जबकि फाइनल ईयर के डिग्री कोर्सेज के लिए उपस्थिति 50 प्रतिशत होगी. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि कॉलेजों में उपलब्ध स्थान के अनुसार कॉलेज परिषदों द्वारा क्लासेज की टाइमिंग तय की जाएगी.

साइंस सब्जेक्ट के लिए प्रैक्टिकल क्लासेज को महत्व दिया जाएगा, आदेश में ये भी कहा गया है कि अन्य सेमेस्टर के लिए कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी.

क्लासेज शुरू होने से पहले सैनिटाइजेशन अनिवार्य

आदेश के मुताबिक, “क्लासेज, लाइब्रेरी और लैब्स को कक्षाएं शुरू होने से पहले अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाना अनिवार्य है और इसके लिए संस्थान संबंधित लोकल सेल्फ गवर्नमेंट बॉडी, हेल्थ वर्कर या एनजीओ से सहायता ले सकते हैं, ” इसके साथ ही राज्य सरकार ने संबंधित इंस्टीट्यूशनल हेड्स से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि छात्र सख्त कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करें. आदेश में कहा गया है, "संस्थानों को पर्याप्त संख्या में मास्क, सैनिटाइजर और हाथ धोने की सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी.”

इंस्टीट्यूट छात्रों और स्टाफ के लिए वैक्सीनेशन अभियान की व्यवस्था करेंगे

संस्थानों को छात्रों और कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अभियान की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने का भी निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि 7 सितंबर को  मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की थी कि टेक्निकल, पॉलिटेक्निक और मेडिकल सहित सभी हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को फाइनल ईयर के छात्रों के लिए 4 अक्टूबर से कार्य करने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, उन्होंने कहा था कि संस्थानों को फिर से खोलना इस शर्त के अधीन होगा कि सभी फाइल ईयर के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को कम से कम टीकाकरण की पहली खुराक मिले.

ये भी पढ़ें

AP LAWCET 2021: आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 के हॉल टिकट जारी, 22 सितंबर को है परीक्षा

JAC Delhi 2021: जॉइंट एडमिशन काउंसलिंग वेबसाइट 2021 लॉन्च, चेक करें एप्लीकेशन प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget