एक्सप्लोरर

NEET PG 2024: नीट पीजी के एग्जाम में अब नहीं होगी कोई गड़बड़ी, 11 अगस्त के लिए हुए ये इंतजाम

नीट पीजी परीक्षा 2024 की आयोजन तारीख जारी हो गई है. इस बार एग्जाम में किसी प्रकार की समस्या न आए इसके लिए तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. जानते हैं विस्तार से.

NEET PG Exam Date Announced: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नीट पीजी परीक्षा की तारीख जारी हो गई है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेंस ने जानकारी दी है कि इस बार नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 के दिन किया जाएगा. एक ही दिन में, दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी. पिछली बार एग्जाम में गड़बड़ी की आशंका से परीक्षा से करीब 12 घंटे पहले ही इसे कैंसिल कर दिया गया था. इस बार कोई समस्या न आए इसलिए होम मिनिस्ट्री साइबर सेल के साथ मिलकर तगड़े इंतजाम करेगी.

शिफ्ट के बारे में बाद में दी जाएगी जानकारी

नीट पीजी परीक्षा शिफ्ट के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी. वे कैंडिडे्स जो इस साल की परीक्षा में शामिल हो रहे हों, वे ताजा अपडेट्स के लिए natboard.edu.in विजिट करते रहें. कट-ऑफ डेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और ये 15 अगस्त 2024 ही है.

होम मिनिस्ट्री की निगरानी में होगा एग्जाम

इस बार का नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पीजी एग्जाम अब होम मिनिस्ट्री की निगरानी में आयोजित होगा. पेपर लीक जैसी समस्याओं से बचने के लिए परीक्षा से दो घंटे पहले क्वैश्चन पेपर बनाया जाएगा. इसके अलावा बहुत सी गवर्नमेंट एजेंसी इस काम में लगेंगी कि कहीं कोई गलती की गुंजाइश न हो. साइबर सेल और टाटा कंसल्टेंसी के साथ होम मिनिस्ट्री की मीटिंग इस बाबत हो चुकी है और परीक्षा की सुरक्षा के लिए तगड़े इंतजाम किए गए हैं.

इस बार बदला पेपर पैटर्न भी

इस बार नीट पीजी परीक्षा का पेपर पैटर्न भी बदल दिया गया था. एग्जाम से कुछ दिन पहले ही ये फैसला आया था. परीक्षा को समय-सीमा में भी बांधा गया है और ये भी सुरक्षा के लिहाज से ही किया गया है.

  • अब पेपर मल्टीपल टाइम बाउंड सेक्शन में बंटा होगा. जैसे पांच सेक्शन हैं तो हर सेक्शन के लिए 42 मिनट दिए जाएंगे जिसमें 40 सवाल आएंगे. नये नियम के तहत जब तक एक सेक्शन पूरा नहीं हो जाता यानी उसको दिया टाइम पूरा नहीं हो जाता आप दूसरे सेक्शन में नहीं जा सकते.
  • एक बार दिया गया समय पूरा हो जाता है तो कैंडिडेट अपने पुराने उत्तरों को न तो फिर से देख सकते हैं और न ही बदल सकते हैं. एक बारे में और दिए गए समय में वो जिस सेक्शन में जिस भी एमसीक्यू का जो उत्तर देना चाहते हैं, वे दे सकते हैं.

एग्जाम डे गाइडलाइन

  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले केंद्र पहुंच जाएं. पहले परीक्षा की टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक थी. ऐसे में आपको 8 बजे सेंटर पहुंचना था. इस बार की शिफ्ट की टाइमिंग कुछ दिन में जारी होगी.
  • किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज अपने साथ न ले जाएं. साथ ही किसी भी तरह की कॉपी-किताब भी कैरी न करें.
  • अपने साथ एमडिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडी जरूर ले जाएं. नये एडमिट कार्ड फिर से जारी हो सकते हैं. अपडेट्स जानने के लिए वेबसाइट देखते रहें. 

यह भी पढ़ें: कथक दूर करेगा स्टूडेंट्स का स्ट्रेस, IIT लखनऊ में चल रही क्लास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget