एक्सप्लोरर

अब स्कूलों में हर कोना रहेगा कैमरे की नजर में, CBSE ने छात्रों की सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश

CBSE ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब सभी स्कूलों में CCTV कैमरे लगाना जरूरी होगा और कम से कम 15 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी.

अगर आप अपने बच्चों को CBSE स्कूल में पढ़ा रहे हैं तो अब उनकी सुरक्षा को लेकर आपको कुछ हद तक राहत मिल सकती है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. अब सभी CBSE से संबद्ध स्कूलों को अपने पूरे कैंपस में हाई-रिज़ोल्यूशन CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.

CBSE ने सोमवार को अपने नियमों में संशोधन करते हुए कहा है कि हर स्कूल को ऐसी निगरानी व्यवस्था करनी होगी, जिससे बच्चों का हर कदम रिकॉर्ड हो सके. कैमरे सिर्फ वीडियो नहीं बल्कि ऑडियो के साथ भी रिकॉर्डिंग करेंगे. यह फैसला स्कूलों में बढ़ती घटनाओं और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

किन-किन जगहों पर लगेंगे कैमरे?

बोर्ड के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूल के मुख्य गेट, क्लासरूम, स्टाफ रूम, लैब, लाइब्रेरी, कैंटीन, गलियारे, सीढ़ियां, खेल का मैदान, और शौचालय के बाहर के हिस्से जैसे सभी अहम जगहों पर हाई-क्वालिटी कैमरे लगाने होंगे. खास बात ये है कि ये कैमरे ऑडियो और वीडियो दोनों रिकॉर्ड करने में सक्षम होंगे. हालांकि, टॉयलेट और वॉशरूम के अंदर कैमरे नहीं लगाए जाएंगे.

कम से कम 15 दिन की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए सेव

CBSE ने यह भी कहा है कि कैमरे ऐसी स्टोरेज डिवाइस से जुड़े होने चाहिए जिनमें कम से कम 15 दिनों तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जा सके. इसका उद्देश्य यह है कि अगर किसी प्रकार की घटना होती है तो फुटेज की मदद से सच्चाई सामने लाई जा सके. सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि रिकॉर्डिंग का बैकअप सुरक्षित रखा जाए और ज़रूरत पड़ने पर संबंधित प्राधिकरण को उपलब्ध कराया जा सके.

स्कूलों को देना होगा प्रमाण

CBSE ने सभी स्कूलों से यह भी कहा है कि वे यह प्रमाण दें कि उन्होंने बोर्ड के नए निर्देशों का पालन किया है. यदि कोई स्कूल इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. स्कूलों को निगरानी व्यवस्था की रिपोर्ट समय-समय पर बोर्ड को भेजनी होगी.

क्यों लिया गया यह फैसला?

पिछले कुछ वर्षों में स्कूल परिसरों में सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आई हैं. माता-पिता और समाज लगातार स्कूलों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं. CBSE का यह कदम बच्चों को एक सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बड़ा और जरूरी कदम माना जा रहा है.

अब जब बच्चों के हर कदम पर कैमरे की निगरानी होगी, तो स्कूल का माहौल और भी सुरक्षित बनने की उम्मीद है. साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि इससे स्कूल प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी.

रिपोर्ट- वरुण भसीन 

यह भी पढ़ें: सिर्फ टिकट बुक करने से नहीं मिलेगा रूस का वीजा, बैंक बैलेंस और जवाब दोनों चाहिए पक्के!



 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ​​ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट​, DigiLocker और SMS से ​सेकेंडों में देखें ​नतीजे
राजस्थान बोर्ड ​​ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट​, DigiLocker और SMS से ​सेकेंडों में देखें ​नतीजे
Rajasthan RBSE 12th Arts Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, यहां है आगे की पढ़ाई और करियर के बेहतरीन विकल्प
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, यहां है आगे की पढ़ाई और करियर के बेहतरीन विकल्प
Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Live: ​राजस्थान बोर्ड ​ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ​इस तरह करें फटाफट चेक; यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
RBSE 12th Result 2026 Live: ​राजस्थान बोर्ड ​ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ​इस तरह करें फटाफट चेक; यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह डाउनलोड करें मार्कशीट
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह डाउनलोड करें मार्कशीट

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज भी अंतरआत्मा के रक्षक'
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज...'
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
Embed widget